बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
क्षेत्र के गांव लडरावन स्थित मंदिर परिसर में बाला जी महाराज का विशाल जागरण का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। जागरण में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डॉ. नीना सतपाल राठी ने शिरकत की। उन्होंने आयोजकों को अपनी नेक कमाई से 5100 रूपये की आर्थिक मदद भी सहयोग के तौर की।
उन्होंने दरबार में दीप प्रज्जवलित करते हुए पूजा अर्चना भी की और ग्रामीणों के सुख-समृद्धि व उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर कार्यक्रम संयोजक नरेश देवी के अलावा काफी महिलाओं ने अभिनंदन किया। बालाजी के जागरण में भजन गायक नरेंद्र कौशिक ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से श्रद्धालु आए हुए थे। ग्रामीणों की ओर से आयोजन को लेकर पूरी व्यवस्थाएं की हुई थी। मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज डा. नीना सतपाल राठी ने अपने संबोधन में जहां ग्रामीणों के स्वस्थ व समृद्ध जीवन की कामना की वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इससे जहां पुण्य की प्राप्ति होती है वहीं आत्मिक मन को शांति भी मिलती है। समय-समय पर इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आगे बढऩे के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि आज हर क्षेत्र में चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो या फिर ज्ञान-विज्ञान, कला, चिकित्सा, खेल व सौंदर्य स्पर्धाओं व अन्य सब जगह बेटियां व महिलाएं अपनी प्रतिभा का डंका बजाकर न केवल अपना बल्कि अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अंदर से झिझक निकालकर हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर भाग लें ताकि उनकी छुपी प्रतिभा का निखार हो सके। डा. नीना सतपाल राठी ने आमजन व महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि हमें सामाजिक कुरीतियोंं कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा पर रोक लगाने के लिए आगे आना चाहिए। महिलाओं को पूरा मान सम्मान देते हुए उन्हें आगे बढऩे का मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। यदि सकारात्मक सोच होगी तो न केवल गांव बल्कि क्षेत्र व प्रदेश भी उन्नत होगा और महिलाओं व अन्य लोगों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने खासतौर पर महिलाओं को प्रेरित
करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें, हक की आवाज उठाएं और सशक्त समाज बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि जब महिला शक्ति संगठित व मजबूत रहकर काम करेंगी तो समाज, प्रदेश व देश का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रही है और उनके कंधे से कंधा मिलाकर उनको पूरा हक दिलाने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के राजू प्रधान, जितेंद्र प्रधान, दयाचंद, राहुल, नरेश देवी, रीतू के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
–फोटो कैप्शन : बाला जी जागरण के दौरान महिला शक्ति को सशक्त बनने के लिए प्रेरित करती हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी
