बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बहादुरगढ से दो बार विधायक व नगर परिषद से दो बाद चेयरमैन रहे पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने आज कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ज्वाईन करने का ऐलान कर दिया। आगमी रविवार 22 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला व इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोडा के नेतृत्व में एक विशाल जलसे में अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक नफे सिंह राठी इनेलो का दामन थाम कर घर वापसी करेंगे।
आज नजफगढ रोड पर राठी फार्म में हजारों कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श के बाद पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने यह फैसला लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठा कर नफे सिंह राठी को अपना समर्थन दिया और उनके द्वारा जो भी आगामी फैसला होगा उसमें सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से साथ देंगे। राठी ने कहा कि यह फैसला केवल उनका नहीं बल्कि हलके की जनता का है और आगामी 22 जुलाई को लगभग दस पार्षदों व हजारों समर्थकों के साथ वो इनेलो में शामिल होंगे।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नफे सिंह राठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। कांग्रेस के दस साल के शासन व वर्तमान में भाजपा के शासनकाल में लोगों को भारी कष्ट हुआ है। बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग भटक कर अपराध की ओर चल पडा है जबकि महंगाई बढने से गरीब वर्ग बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था चोपट हो चुकी है, चारों ओर अपराध का बोलबाला है। महिलाए स्वयं को असुरक्षित महसूस कर ही है। वहीं, विकास के नाम पर सत्ता पाने वाली भाजपा ने केवल लोगों को गुमराह करने का काम किया है। आज प्रदेश भर में कही भी कोई विकास नहीं हुआ है। केवल नारे देकर लोगों को बहकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन के दौरान केवल प्रदेश का भाईचारा बिगडा है। भाजपा ने प्रदेश में भाई को भाई से लडाने का काम किया है, जात-पात की घिनौनी राजनीति कर प्रदेश का अमन चैन खराब किया है।
बैठक को खेमचंद भारद्वाज, प्रधान हरिओम वाल्मीकी, तारीफ छिल्लर बराही, महेंद्र राठी, महासिंह चोपडा, पार्षद गुरुदेव, पार्षद संदीप कुमार ने संबोधित किया। जबकि मंच संचालन रामनिवास सैनी ने किया। इससे रामस्वार्थ यादव ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। वहीं, पार्षद शशि कुमार, पार्षद राममूर्ति देवी, पार्षद पुत्र मुकेश उर्फ मुक्की, पार्षद रमन यादव, पार्षद प्रेमचंद, पार्षद रेखा सोनू दलाल, पार्षद मोनिका कपूर राठी के अलावा हलके के कई गांवों के पूर्व सरपंच एवं नफे सिंह राठी के साथ पिछले चुनाव में उनके साथ रहे सभी पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
