बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला आज पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के पिता उमराव सिंह राठी के निधन पर शोक व्यक्त करने बहादुरगढ़ उनके निवास स्थान पर पहुुंचे। पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के निवास पर पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना की और भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान अभय सिंह चौटाला के अलावा ओम पहलवान डिघल, मास्टर बिजेंद्र कादयान, हरीश बतरा, राजबीर परनाला, पार्षद युवराज छिल्लर, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, दिनेश सांखोल, रामनिवास सैनी, पवन पूर्व सरपंच बराही, लीलू बामडोली, धर्मबीर फौजी, तनवीर पूर्व सरपंच, ईश्वर नंबरदार, देवेंद्र दहिया, जयभगवान जोगी, आजाद सिंह पूर्व सरपंच, श्रीभगवान कसार, ब्रह्मदत्त तंवर, सुधीर बतरा, डॉ.सोहनलाल अरोडा, पूर्व पार्षद सज्जन सैनी, पूर्व पार्षद जितेंद्र राठी, हरिओम प्रधान, धर्मपाल दहिया, करण सिंह दलाल आदि भी मौजूद रहे।