बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 48वें जन्मदिन पर किसान मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने दुल्हेड़ा की बड़ी चौपाल में आंख, नाक कान व हड्डियों की जांच से संबंधित स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। कैंप का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा यूथ कांग्रेस के शोशल मीडिया प्रभारी शान्तनु चौहान ने किया। कैंप से पहले कांग्रेस नेता शान्तनु चौहान, दीपक देशवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। दीपक देशवाल ने गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करके धूमधाम तरीके से राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। गांव में लगे स्वास्थ्य जांच कैंप में 190 लोगों ने जांच करवा कर लाभ उठाया। इस स्वास्थ्य जांच में गिरावड़ के महाराजा सूरजमल अस्पताल के डाक्टर आरके चौधरी, डा. मनोज डबास, यश तिवारी, की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की व उन्हें दवाइयां प्रदान की।
इस अवसर पर शान्तनु चौहान ने व दीपक देशवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की दीर्घायु की मंगल कामना करते हुए कहा कि पूरे भारतवर्ष में आज राहुल गांधी भावी प्रधानमंत्री के रुप में जा रहे हैं। इस अवसर पर दीपक देशवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश व हरियाणा प्रदेश की जनता से विकास के लोक लुभावने वादे व झूठे सपने दिखाकर जनता की वोट हथिया कर केंद्र व हरियाणा में सरकार बनने के बाद वादाखिलाफी करते हुए जनता को परेशान करने का काम कर रही है। दीपक देशवाल ने कहा कि राहुल गांधी के कुशल मार्गदर्शन में 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में व हरियाणा विधानसभा चुनाव में हरियाणा के अंदर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। दीपक देशवाल ने कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं हरियाणा के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला हरियाणा के मुख्यमंत्री बन कर हरियाणा प्रदेश का चहंमुखी विकास कराने का काम करेंगे। इस अवसर टेक्स्शन फार्मा के डायरेक्टर सुमित अग्रवाल अशोक ठेकेदार डावला, जयकिशन देशवाल दुल्हेड़ा, बिल्लु,विकास देशवाल जयप्रकाश,पाले पडि़त , शोरी मास्टर, ललीत देशवाल, ओमपाल, काकू देशवाल, भोलू, विपिन, हवासिंह साहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे l
