बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
क्षेत्र में ईद-उल-फितर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने मस्जिदों में जाकर नमाज अता की और सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर व मिठाई बांटकर इस पर्व की बधाई दी। साथ में भाईचारा का संदेश भी दिया। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र स्थित दरगाह वाली मजिस्द में यह पर्व धूमधाम से मना। इसमें हरियाणा कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ महासचिव सतपाल राठी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के चेयरमैन असलम खान, बहादुरगढ़ पार्षद संघ के प्रधान समुंद्र सहवाग के अलावा मोंटी सौलधा, रोहतास मलिक, डा. फारूख फिरोज खान, सुबद्दीन, डा. फुरकान अली व कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ईद पर्व पर हुए कार्यक्रम में भाग लेते हुए सभी को इस पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा हमें पर्व मिलजुलकर मनाने चाहिए। इनसे भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी लोगों से प्रेम के साथ रहने का संदेश दिया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल राठी ने कहा कि ईद का दिन समाज में एकता व शांति का प्रतीक होता है। उन्होंने सभी को इस पर्व की बधाई दी और समाज में भाईचारा व आपसी समझ बढऩे की कामना की। राठी ने कहा कि कोई भी पर्व हो वह हमारे समाज में शांति, सद्भाव खुशियां बढ़ाने में सांझा होते हैं। उन्होंने कहा कि रमजान के अंत में मनाया जाने वाला यह पर्व भारत में पूरी धूमधाम के साथ मनाया गया है। उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार भाईचारे को बढ़ावा देता है। इस दिन सभी लोग भेदभाव भुला कर गले मिलते है और भाईचारे रखने का संकल्प लेते है। उन्होंने सभी को ईद की बधाई देते हुए आपसी
भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
–फोटो कैप्शन : ईद पर्व पर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ गले मिलकर बधाई देते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल राठी।
-फोटो कैप्शन : ईद पर्व पर सतपाल राठी को मिठाई खिलाते हुए मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग।

