बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तिथि समीप आने के साथ-साथ लोगो में योग के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है। स्वामी रामदेव की प्रेरणा से पिछले कुछ वर्षों से आस्था योग केंद्र की संचालिका शिक्षाविद् एवं योगाचार्य अंजू अग्रवाल द्वारा शहर के देवीलाल पार्क में जनसामान्य को योग के महत्व के विषय में बताया गया एवं विभिन्न यौगिक क्रियाए ंभी कराई गई। यौगिक व्यायाम के साथ-साथ स्वास्थ्य के महत्व पर भी विचार व्यक्त किए गए। प्रात:कालीन स्वच्छ वायु को लेने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है, जितनी शुद्ध प्राण वायु
हमारे अंदर जाती है उतना ही हमारे तन और मन को स्वस्थ बनाती है। हमारे अंदर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है, हमें बीमार होने से बचाती है, इसीलिए हमे प्रतिदिन अधिक से अधिक शुद्ध प्राण वायु को अपने अंदर लेना है। इसके निरंतर अभ्यास से हमें दीर्घायु एवं स्वस्थ आयु की प्राप्ति होती है, प्रतिदिन अभ्यास से बुद्धि प्रखर होने के साथ-साथ विचारों की एकाग्रता भी बढ़ती है। इसीलिए प्रत्येक मानव को अपने सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिदिन योग करना चाहिए। योगाचार्य अंजू अग्रवाल ने कहा कि आज के व्यस्त एवं भाग दौड़ भरे जीवन में योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने सभी मौजूद लोगों से कहा कि वे अपने शरीर के लिए नियमित 1 घंटे का समय निकालकर योग करें। शिक्षाविद एवं योगाचार्य अंजू अग्रवाल ने महिलाओं एवं बच्चों द्वारा योग के संदर्भ मे पूछने पर बताया की महिलाओं का सशक्तिकरण करने की दिशा में जो उन्हे ंशारीरिक मानसिक एवं वैचारिक शक्ति प्रदान करता है एवं उनकी हर प्रकार की रोगों से रक्षा करता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विषय मे ंउन्होंने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कदम है और इससे योग एवं हमारी भारतीय संस्कृति को पूरे विश्व में एक नई पहचान मिल रही है। इस अवसर पर विश्व हिंदू हरियाणा प्रांत के कोषाध्यक्ष यशपाल गांधी, योगाचार्य हरीश अरोड़ा, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य राजपाल शर्मा, पार्षद मोनिका गजानंद गर्ग, संजीव शर्मा, लवकेश, सत्येन्द्र दहिया, भारत नागपाल, मुकेश पांचाल, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को खीर का प्रसाद भी वितरण किया गया।
