बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पानीपत के समालखा से रविवार को शुरू वाली जन क्रांति यात्रा हरियाणा की सत्ता परिवर्तन करने का काम करेगी। यह बात पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के पुत्र विक्रम जून ने बहादुरगढ़ हलके के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ समालखा रवाना होने से पहले कही। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विक्रम जून ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान प्रदेश का आज किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा व हर वर्ग परेशान हो चुका है। प्रदेश में होने वाले 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा की जनता भाजपा का हरियाणाा से सफाया कर देगी।
कांग्रेस नेता विक्रम जून ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर तक जनक्रांति यात्रा निकाल कर भाजपा सरकार से उसके काम का हिसाब मांगा जाएगा और इस जनविरोधी सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जन क्रांति यात्रा के शुभारंभ पर समालखा में पूरे ेहरियाणा से लाखों लोग शिरकत करेंगे और इसी के साथ पूरे हरियाणा में सत्ता बदलाव का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जन क्रांति यात्रा का असर देश और प्रदेश की राजनीति पर भी पड़ेगा। विक्रम जून ने कहा कि हरियाणा की जनता से झूठे वादे करके सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नही किया जिसके कारण प्रदेश का सभीी वर्ग आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने को तैयार बैठा है। विक्रम जून ने कहा कि 2019 में हरियाणा के अंदर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी तब प्रदेश का विकास कराया जाएगा व लोगों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल, पूर्व चेयरमैन
आजाद राठी, जगदीश नंबरदार, टैणी प्रधान, इंद्र राठी, दयाचंद रंगा, सीटू
बराही, प्रकाश पहलवान, राजपाल, विजय, लाला निलोठी, कुलबीरनंबरदार, नवीन बराही, आंनद सौलधा, आंनद नबंरदार, अनिल बाल्मीकी, बिन्दर प्रधान, राजू टांडाहेड़ी, धीरज जून, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रविंद्र जून, प्रदेेश उपाध्यक्ष प्रशांत सारवान, संदीप दहिया, रोबिन जून, साहिल सौलधा, हैप्पी दराल, पारस दराल, नीरज जून, मंजीत, यश सैनी, विकास, देवेंद्र दहिया, राजेंद्र नया गांव, लाल सिंह चौहान, धर्मबीर भगत, अनिकेत जोगीसाखोंल, बबला जून, धर्मबीर सिंह जून, राजकुमार जाखड़, चतर सिंह खत्री, संजय पहलवान, मंजीत दहिया सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के पुत्र विक्रम जून की अगुवाई में समालखा में आयोजित जन क्रांति यात्रा में शिरकत करने के लिए बहादुरगढ़ से रवाना हुए।
फोटो कैप्शन:- कांग्रेस नेता विक्रम जून की अगुवाई में समालखा में आयोजित जन क्रांति रैली में शिरकत करने के लिए रवाना होते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
