बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा प्रदेश में भाईचारा मजबूत करने, खुशहाली लाने व भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है। रविवार 3 जून को पानीपत के समालखा में होने वाली इस रैली को लेकर बहादुरगढ़ से काफी संख्या में कार्यकर्ता हरियाणा महिला कांग्रेस महासचिव प्रशासनिक इंचार्ज एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी की अगुवाई में इस रैली में भाग लेंगे। रैली की सफलता को लेकर उन्होंने दिल्ली-रोहतक रोड स्थित अपने कार्यालय पर एक मीटिंग की और उसमें कार्यकर्ताओं को रैली के संबंध में जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि आने वाला समय चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है। ऐसे में हम सबका कर्तव्य बनता है कि जो कार्य उन्होंने कांग्रेस शासनकाल के दौरान अपने 10 साल के कार्यकाल में हरियाणा में किए थे और प्रदेश को विकास व प्रति व्यक्ति आय में नंबर वन बनाने का काम किया था उसको कभी भुलाना नहीं चाहिए और फिर से उन्हें सीएम बनाकर प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूमाने के लिए उनका पूरा साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर प्रदेश में विकास को रफ्तार देने का काम चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया था। उनके राज में किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, गरीब व हर तबके के लोगों का भला हुआ था। यही नहीं प्रदेश में जहां सडक़ों का जाल बिछाने का कार्य किया था वहीं बहादुरगढ़ में मेट्रो प्रोजेक्ट को शुरू करवाया था। यही नहीं लाइनपार को शहर से जोडऩे वाले रेलवे अंडरपास प्रोजेक्ट व बहादुरगढ़ का बाइपास को भी कांग्रेस शासनकाल के दौरान ही मंजूर करवाया गया था। जितने कार्य उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान करवाए उतने आज तक किसी भी सरकार ने नहीं करवाए है। यहां तक कि भाजपा सरकार केवल 4 साल में लोगों को गुमराह करने, महंगाई बढ़ाने में लगी रही। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की कार्यशैली से लोग खुश है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश को नंबर वन बनाने का कार्य किया था लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आए तभी से न तो प्रदेश में विकास हो रहा है और न ही अमन व शांति है। बल्कि लोगों के भाईचारे को तोडऩे का काम भी भाजपा ने किया है। ऐसे में फिर से लोगोंं ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की कार्यशैली को देखते हुए व प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूमाने के लिए फिर से उनका पूरा समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बचाओ-कांग्रेस लाओ का नारा देकर हुड्डा की जनक्रांति रथयात्रा की सफलता प्रदेश में राजनैतिक परिवर्तन की दिशा में रखा गया एक
अहम कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि हुड्डा की जनक्रांति रथ यात्रा की सफलता से हरियाणा में सत्ता परिवर्तन का आगाज भी होगा।
–फोटो कैप्शन: अपने कार्यालय में हुई मीटिंग के दौरान जनक्रांति रैली के लिए महिलाओं व अन्य कार्यकर्ताओं को न्यौता देते हुए डा. नीना सतपाल राठी।
