बहादंरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
इनेलो सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश
कार्यकारिणी सदस्य धर्मबीर फौजी ने कहा कि जनरल दलबीर सिंह ने भाजपा
ज्वाइन करके डूबते हुए जहाज में सवार हुए हैं। वह अपने कार्यालय पर
पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इनेलो नेता फौजी ने कहा कि अगर भाजपा जनरल दलबीर को रोहतक लोकसभा
क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित करती है तो उनकी जमानत तक नहीं बच पाएगी।
क्योंकि इससे पहले पंजाब में जनरल जेजे सिंह को टिकट दिया गया था तो उनकी
जमानत जब्त हुई थी। आम आदमी पार्टी ने राजस्थान के झुंझनू से जनरल राज
सिंह को टिकट दिया और उनकी भी जमानत जब्त हुई है। उन्होंने चुटकी लेते
हुए कहा कि भाजपा सरकार से आम जनता का भी मोह भंग हो चुका है। इसका ताजा
उदाहरण देश व प्रदेशों में हो रहे उपचुनावों में आए नतीजों में साफ तौर
पर देखने को मिल रहा है। जिसमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ रहा है।
इनेलो नेता फौजी ने कहा कि जनरल दलबीर सिंह का भाजपा में शामिल होना
डूबते जहाज में सवार होने के समान है। उन्होंने कहा कि जब माननीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने रेवाड़ी
में भूतपूर्व सैनिकों की एक रैली की थी। इस रैली में उन्होंने फौजियों की
सभी पुरानी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद फौजी
भाईयों ने भाजपा के पक्ष में वोट देने का काम किया। इसके बाद देश व
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती चली गई। फौजी ने कहा कि उनके द्वारा दिया
गया आश्वासन केवल आश्वासन ही बनकर रह गया। उन्होंने कहा कि चाहे वन पेंशन
रैंक का मामला हो गया फिर सातवां वेतन आयोग का। इनेलो नेता ने कहा कि
चाहे सीआरपीएफ हो, बीएसएफ हो, सीआईएसएफ, आईटीबीपी व आरपीएफ सभी में केवल
तीन प्रतिशत अफसर होते हैं, जबकि 97 प्रतिशत सिपाही शामिल होते हैं।
भाजपा सरकार से केवल फौज के अफसर खुश है न कि सैनिक। उन्होंने कहा कि
फौजी भाई पिछले काफी से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे
हैं, मगर उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। केवल जब चुनाव
नजदीक आते हैं तो सभी पार्टियों को भूतपूर्व सैनिकों की ही याद आती है और
चुनाव जीत जाने के बाद कोई उनकी सुध नहीं लेता। इसी के चलते फौजी भाईयों
का अब भाजपा से मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनरलों
के माध्यम से भी दोबारा बहकाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर सूबेदार
मेजर सुरेश, केदार सिंह, मि_न लाल, होशियार सिंह, चंद्रभान, सूबेदार
सत्यव्रत, सुखदेव, जयभगवान, जबीर सिंह राठी, नागेंद्र, जोरा सिंह, रामफल,
ईश्वर सिंह, ईश्वर सिंह, सुखबीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: पत्रकारों से बातचीत करते इनेलो नेता धर्मबीर फौजी