बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
खुशहाल जीवन के लिए इन्सान का स्वस्थ रहना आवश्यक है और खेलों के माध्यम से शरीर स्वस्थ रहता है। कबड्डी इस तरह का खेल है जिससे शरीर को ताकत तो मिलती है ही अपितु इस खेल के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाने का अवसर भी खिलाडिय़ों को मिलता है। यह बात इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी व हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला ने क्षेत्र के गांव जसौरखेड़ी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कही। प्रतियोगिता में पहुंचनें पर आयोजकों ने कर्मबीर राठी व राजबीर परनाला का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया व पगड़ी बांधकर सम्मान किया। आयोजकों ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्व. हवा सिंह व सुभाष की याद में दूसरी बार किया गया है।
खिलाडिय़ों से परिचय लेते हुए कर्मबीर राठी ने कहा कि बच्चों व युवाओं को खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। कर्मबीर ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार आने पर खिलाडिय़ों को सुविधाएं देने के साथ साथ विशेष सम्मान व पूरा हक दिया जाएगा। किसी भी तरह का भेदभाव खिलाडिय़ों के साथ नहीं किया जाएगा। हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला ने कहा पहले कांग्रेस और अब भाजपा के राज में भी पदक विजेता खिलाडिय़ों को पदक अुनसार सरकारी नौकरी व इनाम राशि नही मिलती जिसके खिलाड़ी हकदार होते है। कर्मबीर राठी व राजबीर परनाला ने गोल्ड कोस्ट में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले हरियाणा व देश के सभी खिलाडिय़ों को देश का नाम रोशन करने पर बधाई दी। कुलदीप, मोनू, युवराज, अमित, कर्मबीर, विशाल सहित अनेक सदस्यों ने इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी व हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
फोटो कैप्शन:- कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के साथ इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी व हलकाध्यक्ष राजबीर परनाला।