बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भारतीय जनता पार्टी के विचारों और विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिये भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनसम्पर्क कर रहे हैं। खुद भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल भी जिले भर में अलग अलग जगहों पर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और उन्हे पार्टी की नीतियों और विचारों के साथ जोड़ भी रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र दलाल ने रविवार को बहादुरगढ़ के लाईनपार क्षेत्र के वार्ड नम्बर 9 में जनसम्पर्क किया। दलाल के यहां पहुंचने पर लोगों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत भी किया।दलाल ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुये उनकी हर समस्या के समाधान की बात कही है। लोगों ने बिजेन्द्र दलाल को बताया कि उनके वार्ड में कई गलियां कच्ची पड़ी है। पीने के पानी के कनेक्शन भी नही हुये हैं। जिसके बाद दलाल ने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर समस्या समाधान के निर्देष दे दिये हैं। वार्ड में नालियों और गलियों की सफाई की समस्या के समाधान के लिये भी दलाल ने अधिकारियों से बात की है। अपनी समस्याओं के मौके पर ही होते समाधान से लोगों में भी काफी खुशी देखने को मिली। उन्होनंे बिजेन्द्र दलाल और भाजपा का साथ देने की बात कही है। दलाल ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत लोगों को भाजपा के गठन, भाजपा के विचार और विचारधारा की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खोदे हुये गड्डों को भरने का काम भी भाजपा कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर समाज को बांटने और पूरी व्यवस्था को खराब करने के आरोप भी लगाये। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता सबसे पहले देश और समाज को रखकर काम करता है। भाजपा कार्यकर्ता अपने स्वार्थ छोड़कर देश और देशवासियों के कल्याण में हर वक्त जुटा रहता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने गरीबों को उनके घर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि राशन वितरण ऑनलाईन किया गया जिसके बाद गरीबों को उनके हक का पूरा राशन मिल रहा है। उज्जवला योजना के तहत अब गरीब के घर में भी रसोई गैस का सिलेन्डर पहुंच गया है। गरीब, किसान ,मजदूर,कामगार ,व्यापारी और कर्मचारी हर वर्ग के सम्पूर्ण उत्थान का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते कद और लोगों में स्वीकारिता बढ़ने से विपक्ष परेशान है इसलिये वो लोगों को जाति,समाज और धर्म के नाम पर भड़का रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि समाज का हर वर्ग एकजुट है और एकजुट होकर विपक्ष की साजिश को विफल करने का काम करे। जिससे हमारा आने वाला कल सुखमय हो सके। इस मौके पर काला पहलवान, पीके पहलवान, कृष्ण पहलवान, माले राठी, जयभगवान, जितेन्द्र, मोनू, फूल रानी, धनपति , कृष्णा ,बबीता और सत्ते सहित सैंकड़ों कालोनीवासी भी मौजूद रहे।
