बहादुरगढ आजतक, विनोद कुमार
भाजपा की मनोहरलाल की सरकार ने जो बजट पेश किया है वह पूर्ण रूप से जनविरोधी बजट है। बजट में किसान,मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी सहित सभी वर्गों की अनदेखी की गई है। यह बात किसान खेत मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने समर्थकों के साथ ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शाहबाद में आयोजित बदलाव रैली में शिरकत करने के लिए दुल्हेड़ा से रवाना होते हुए कही। शाहबाद रैली में रवाना से पहले दीपक देशवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर बरसते हुए कहा कि भाजपा ने जो बजट पेश किया उसमें किसान,मजदूर,व्यापारी सहित किसी भी वर्ग को राहत प्रदान नही की गई। लोगों को सुविधाएं प्रदान करने व प्रदेश का विकास करने कबातें करने वाली खट्टर सरकार के जनविरोधी बजट से प्रदेश का सभी वर्ग निराश हुआ है। दीपक ने कहा कि प्रदेश की छत्तीस बिरादरी आज प्रदेश में सत्ता बदलाव चाहती और कांगेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला के हाथों में हरियाणा की कमान सौंपने के लिए अपनी वोट की ताकत से सत्ता बदलाव करने को तैयार बैठी है। दीपक देशवाल ने कहा कि हरियाणा का विकास कांग्रेस पार्टी ही करवा सकती है। रणदीप सुरजेवाला ईमानदार, संर्घंषशील व विकास की सोच रखने के कारण प्रदेश की जनता के बीच बहुत लोकप्रिय है। दीपक देशवाल ने कहा कि आज रणदीप सुरजेवाला हरियाणा प्रदेश की जनता की पहली पसंद बन चुके हैं। रणदीप सुरजेवाला की अगुवाई में हरियाणा प्रदेश काफी तरक्की करेगा और हरियाणा फिर से नंबर वन प्रदेश बगना जाएगा। दीपक देशवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में हरियाणा प्रदेश नंबर वन था मगर पिछले साढे तीन साल से भाजपा सरकार ने हरियाणा को बर्बाद करने का काम करके प्रदेश को बदहाल अवस्था में लाकर छोड़ दिया है इसका खामियाजा 2019 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करके हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाकर लेगी। इस अवसर पर किसान सेल के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंदर फोगाट, मनीष दहिया, जयकिशन देसवाल, ललित, टीनू प्रधान दुल्हेड़ा व विपिन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
