बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बेरी(झज्जर)। बेरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन कल्याण फाउंडेशन व नारी शक्ति सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक समारोह का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस सुमित्रा चौहान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर महासचिव एवं अधिवक्ता डा. नीना सतपाल राठी ने शिरकत की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजबाला समेत काफी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद रही। वक्ताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने पर बल दिया तो वहीं संसद से लेकर बाहर तक उनको आरक्षण दिए जाने व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी मंथन किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अतिथियों व आयोजकों की ओर से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस सुमित्रा चौहान महिलाओं की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि महिलाओं को उनका पूरा हक मिलना चाहिए। चाहे राजनीति को क्षेत्र हो या फिर खेल, शिक्षा व रोजगार का। महिलाओं को उनके अधिकार हर हाल में मिलने चाहिए। लंबे समय से महिलाएं अपनी सुनिश्चित भागीदारी पाने के लिए आवाज उठा रही है लेकिन सरकार की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा। उनके साथ भेदभाव बरता जा रहा है। लेकिन अब महिलाएं संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए न केवल पूरजोर आवाज उठा रही है बल्कि धरने-प्रदर्शन व आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हट रही। वे हर हाल में अपना हक लेकर रहेंंगी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांगे्रस नेत्री एवं अधिवक्ता डॉ. नीना सतपाल राठी ने महिलाओं की बुलंद आवाज बनते हुए कहा कि उनकी 33 प्रतिशत भागीदारी राजनीति व अन्य क्षेत्रों में होनी चाहिए। यही नहीं समान काम के लिए उन्हें समान वेतन मिलना चाहिए। डॉ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि महिलाओं के प्र्रति सोच बदलने से ही समाज और राष्ट्र के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा सकारात्मक सोच से ही बेटियों व महिलाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी। ऐसे में हमारा सबका दायित्व बनता है कि इस परिवर्तन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बेटियों के प्रति बनीं सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाएं। महिला सशक्तिकरण में शिक्षा का अहम स्थान है। बेटियां व महिलाएं शिक्षित होने पर ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। स्कूल, कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रही हमारी बेटियोंं को भी अपने आस-पड़ोस में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना चाहिए। कहीं पर भी बेटी के प्रति अन्याय की बात सामने आती है तुरंत उसकी सहायता करनी चाहिए, उनको अधिकारों के बारे जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को महिला सशक्तिरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा व क्षमता की कमी नहीं है केवल जरूरत है कि समाज महिलाओं को बराबरी का दर्जा और अवसर दें। सरकार महिला अपराधों पर अंकुश लगाए और उनका हक दिलाएं, यही नहीं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित भी करें। कार्यक्रम में डॉ. नीना राठी ने प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस सुमित्रा चौहान को स्मृति चिन्ह के तौर पर माता शेरावाली की प्रतिम भी भेंट की। साथ में कार्यक्रम के आयोजकों को अपनी ओर से 21 हजार रूपए की आर्थिक मदद भी की। इस मौके आयोजक संजय बेरी, प्रदीप गोछी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीओम अहलावत, कमलेश, विमला, भावना, बबली, शकुंतला, शीतल मान समेत समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ी महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में गोल्ड मेडलिस्ट रोनक गुलिया व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया।
फोटो कैप्शन: प्रदेशाध्यक्ष महिला कांग्रेस नेत्री सुमित्रा चौहान को स्मृति चिन्ह भेंट करती महासचिव डॉ. नीना सतपाल राठी