बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बहादुरगढ़ की अनाज मंडी बहादुरगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने मंडी के व्यपारियो से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसअवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। दलाल ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार ने आम आदमी के लिए, किसानों के लिए, मजदूरों और व्यापारियो सहित सभी वर्गों को एक साथ लेकर देश और प्रदेश का विकाश करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर दिनेश सिंह शेखावत भाजपा जिला झज्जर के जिलाध्यक्ष इतिहास संकलन विभाग ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होने 90 के 90 हलकों में सम्मान विकास का जो नारा दिया था उसके अनुरूप पूरे हरियाणा में दौरे कर विकास के लिए फण्ड दिया है। आज हरियाणा में ही नहीं पूरे हिन्दुस्तान में 18 राज्यों में भाजपा की सरकार बनी हुई है उसका कोई श्रेय जाता है तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। आज भारत दुबारा विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। आज भारत की शक्ति और शाख दोनों बढ़ी है वो मोदी का कमाल है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से ही एक गजानन्द गर्ग को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज को आगे रखते व्यपारी वर्ग से ही जिला संयोजक नियुक्त किया है। गजानन्द गर्ग ने जिलाध्यक्ष का ओर पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन पंकज गर्ग ने कार्यक्रम में पहंचे सभी लोगो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री विजय शेखावत, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अनिल कुमार, प्रवीण अरोड़ा, आर.बी.गौड़, सुरेंद्र चुघ, राहुल मंडोरा, भानुप्रताप सैनी, कानोदा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र छिकारा, मांडोठी मंडल अध्यक्ष गजराज, कृष्ण लोहचब, सत्यनारायण अग्रवाल, शिवकुमार, श्रीकृष्ण गुप्ता, रोशनलाल गोयल, हरमिलाप गोयल, हरिओम गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, जयकिशन गर्ग, बिजेंद्र गोयल, राजू अटालिया, विजय बंसल, संजय बंसल, पवन गर्ग, पारस, राजीव गोयल, वीरेन्द्र मित्तल, महाबीर मित्तल, सुभाष गोयल, हरिओम बंसल, सुभाष गर्ग, सुखानंद पटवारी, दिनेश गुडल, रामबाबू, जगमोहन, राजेश मित्तल, ललित आदि सैंकड़ों व्यपारियो ने भाग लिया।
