बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कन्या गुरुकुल लोवा कलां में पूर्व आचार्या बहन शांति जी का 89वां जन्मोत्सव एवं गुरुकुल का वार्षिकोत्सव गुरुकुल परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए आर्यसमाज के प्रचार मंत्री आर्य हरिओम दलाल ने बताया कि समारोह का आयोजन आर्य केंद्रीय सभा बहादुरगढ़ की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य सहयोगी दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला समिति बहादुरगढ़, आर्यावर्त गोशाला मांडोठी, ट्रक व टैंपो यूनियन बहादुरगढ़ रहे। समारोह का प्रारंभ ऋग्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ किया गया। तदोपरांत आर्यसमाज सेक्टर-6 के पदाधिकारियों ब्रह्मजीत आर्य , कर्नल राजेंद्र सहरावत, आर्य हरिओउ्म दलाल, जयपाल दहिया, राजेश राठी, बिजेंद्र खोखर, रुकमेश आर्या, कौशल्या राठी तथा लक्ष्मी आर्या की ओर से ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज बहादुरगढ़ की ओर से पूर्व की भांति एकत्रित की गई तीन लाख रू से ऊपर की धन राशि गुरुकुल को भेंट की गई। समारोह में गुरुकुल की छात्राओं अनु, प्रतिभा, रितु, लक्षिता, पूजा, काजल आदि द्वारा योगासन भजन, कविता पाठ,भाषण, श्लोकोच्चारण राष्ट्र व देशभक्ति गीतों के अलावा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह में मंच का संचालन प्रमुख आचार्या डॉ. राजन मान और प्रीति आर्या ने किया। समारोह में कैप्टन मान सिंह, अशोक मान, सुरेंद्र छिल्लर(विधायक प्रतिनिधि), अशोक आर्य, धर्म प्रधान झाडोदा, नारायण सिंह झाडोदा, करतार सिंह टीकरी, उम्मेदसिंह माजी, डॉ. सतबीर सिंह गुभाणा,संजय मलिक, सुखबीर शास्त्री के अलावा गुरुकुल की पूर्व सनातिकाओं सुनीता, अनीता , विजयलक्ष्मी, कृष्णा, सुमित्रा आदि हजारों की संख्या लोग उपस्थित रहे।

