बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव भाजपा को प्राप्त है। यहां पर नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल खट्टर जैसे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री हो सकते हैं। जहां पर शासन- प्रशासन पारदर्शी ढंग से चलता है। सरकारी सेवाओं का लाभ पंक्ति के आखिरी आदमी तक पहुंचाया जाता है। ये सब निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही संभव हुआ है। यह बात डीघल मंडल कार्यकर्ताओं की दुजाना में कार्यकारिणी समिति को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान ने कही।
विक्रम कादयान ने कहा कि जन सेवा के व्रती बनकर भाजपा कार्यकर्ता कोरोना काल में जनता के बीच बैठे रहे। हर मुसीबत में वे आम आदमी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करते रहते हैं। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ आम जनता तक कार्यकर्ता ही पहुंचा सकते हैं और इस काल में हमने दुगनी ऊर्जा व उत्साह से काम करना होगा। हमें भाजपा के सेवा मिशन को घर-घर तक पहुंचाना है। इस कार्यकारिणी बैठक में मुख्य वक्ता पूर्व दिव्यांग आयोग चैयरमेन दिनेश शास्त्री, जिला कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश यादव, जिला विस्तारक सतबीर मलिक, मंडल प्रभारी अनिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीमा दहिया, जिला सचिव योगेश, प्रवक्ता बलवान कौशिक, मंडल अध्यक्ष बुधराम, पूर्व चैयरमेन मनीष शर्मा, मंडल महामंत्री जोगेंद्र, उपाध्यक्ष कृष्ण नम्बरदार, उपाध्यक्ष सुरेश मदाना, सचिव धनराज, सचिव सुभाष नारा, कोषाध्यक्ष बेड़ा सिंह, राम सरपंच बरहाणा, विजयपाल सरपंच दुजाना, नरेश कुमार सरपंच दीमाना, रवि सरपंच भम्भेवा समेत सभी डीघल मण्डल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।