बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
वैश्य बी.एड. कॉलेज की छात्राओं ने ‘वर्ल्ड ओशन डे’ के उपलक्ष में इस वर्ष की थीम ‘समुद्र: जीवन व आजीविका’ पर आधारित पोस्टर बनाए ताकि वे लोगों को प्रेरित कर सकें कि वे समुद्र के आस पास गंदनी न करें और उसकी स्वच्छता का ध्यान रखें। साथ ही वाई.आर.सी. व एन.एस.एस स्वयंसेवीकाओं ने ‘वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे’ के उपलक्ष में लोगों को इसके लक्षणों और बचाव से भी अवगत कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ आशा शर्मा ने कहा कि विश्व महासागर दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। हमारे महासागरों और अपार जल संपदा के कारण ही पृथ्वी को वाटर प्लैनेट भी कहा जाता है। इंसानों, प्राणियों और विविध प्रकार के जीव-जंतुओं का जीवन महासागरों पर निर्भर है। इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हालांकि कोरोना काल में हम इंसानों ने अपने वातावरण में समुद्रों के किनारे काफी कूड़ा-करकट फैला दिया है। खाने-पीने की चीजों के पैकेट्स, पानी की प्लास्टिक की बोतलों, इस्तेमाल किए हुए
हुए मास्क समेत कई ऐसी चीजों को वहीं फेंक देते हैं जो हमारे समुद्रों के लिए और उनमें रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए बेहद खतरनाक होती हैं। महासागरों के प्रति लोगों जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि ‘वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे’ मनाने का उद्देश्य लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करना है और इसी उद्देश्य की प्राप्ति हेतु महाविद्यालय की छात्राओं ने आज लोगों को इस बीमारी के लक्षणों और बचाव के लिए जागरूक किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. व वाई.आर.सी. द्वारा करवाया गया