बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शनिवार को वैश्य बी.एड. कॉलेज में “विश्व पर्यावरण दिवस” के उपलक्ष्य में “पर्यावरण तरंग 2021” अभियान के समापन पर प्राचार्या डॉ आशा शर्मा से प्रेरित होकर और उनके दिशानिर्देश वाई.आर.सी. व एन.एस.एस. वॉलिंटियर्स ने अपने घरों में पौधे लगाएं। साथ ही उन्होंने संकल्प लिया कि वे सभी अपने वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे और अपने पर्यावरण को हरा भरा रखेंगे। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल स्वयं करनी चाहिए। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण बहुत ही आवश्यक है। अगर हमें भविष्य में अच्छा जीवन व्यतीत करना है व कोरोना जैसी महामारी से बचना है तो हमें पेड़ पौधों को काटने से बचाना होगा और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना होगा। इस अभियान के अंतर्गत वॉलिंटियर्स ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रंग के कूड़ेदान में अलग करने के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ आशा शर्मा जो खुद प्रकृति प्रेमी है, जिन्हें “Tree Woman” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय द्वारा गोद लिए हुए गांव सांखोल में पौधे लगाए और लोगों को तुलसी के पौधे वितरित किए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी में एक ओर जहां अंग्रेजी दवाईयां अपना काम कर रही हैं। वहीं संक्रमण से बचने के लिए तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा अत्यंत उपयोगी है। काढ़े के लिए तुलसी के पत्ते सबसे अधिक उपयुक्त माने जाते हैं। औषधि के तौर पर इस्तेमाल होने के साथ-साथ तुलसी का पौधा वातावरण को स्वच्छ बनाने में भी बेहद कारगर है। इस कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब, साइंस क्लब, वाई.आर.सी. व एन.एस.एस. द्वारा किया गया।
किया गया।


