बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
54वीं सीनियर और 46वीं जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरूग्राम और झज्जर के तैराकों ने जमकर मैडल बटोरे हैं। गर्ल्स ग्रुप टू 200 मीटर बैकस्ट्रॉक में गुरूग्राम की माही शिंगारी ने स्वर्ण, गुरूग्राम की ही अयाना राहा ने रजत और पलवल की श्रेया ने कांस्य पदक हासिल किया है। 50 मीटर बटरफ्लाई में सोनीपत के हर्ष सरोहा ने स्वर्ण, हिसार के वीर खटकड़ ने रजत और फरीदाबाद के प्रियांशु ने कांस्य पदक हासिल किया है। 50 मीटर बटरफ्लाई वूमन्स में झज्जर की हिमांशी जून ने स्वर्ण, गुरूग्राम की हर्षिता ने रजत और राई की नीतिका ने कांस्य पदक हासिल किया है। ब्वायज टू ग्रुप बटरफ्लाई में गुरूग्राम के पार्थ जैन ने स्वर्ण, राई के विवेक ने रजत और सोनीपत के वंश ने कांस्य पदक हासिल किया है। गर्ल्स ग्रुप टू में गुरूग्राम की लारा ने स्वर्ण पदक, गुरूग्राम की अनुष्का ने रजत और काम्या ने कांस्य पदक हासिल किया है। ब्वायज ग्रुप वन 100 मीटर बैक स्ट्रॉक में झज्जर के भोलेन्द्र ने स्वर्ण और भौमिक देशवाल ने रजत पदक हासिल किया है। गर्ल्स ग्रुप वन 100 मीटर बैकस्ट्रॉक में झज्जर की मोनी ने स्वर्ण और गुरूग्राम की जिया मेहरा ने रजत पदक हासिल किया है। ब्वायज ग्रुप टू 100 मीटर बैक में गुरूग्राम के अर्जुन बहल ने स्वर्ण और क्रिष ने रजत पदक और पार्थ जैन ने कांस्य पदक हासिल किया है। 100 मीटर बैक गर्ल्स टू ने गुरूग्राम की लारा ने स्वर्ण और अनुष्का ने रजत पदक हासिल किया है।400 मीटर आईएम मैन्स में झज्जर के भोलेन्द्र ने स्वर्ण और रजत ने सिल्वर मैडल हासिल किया है। झज्जर की समृद्धि ने वूमन्स कैटगरी में 400 मीटर आईएम का गोल्ड मैडल हासिल किया है। ब्वायज वन 200 मीटर फ्री स्टायल में झज्जर के रजत ने गोल्ड मैडल हासिल किया है।वहीं गर्ल्स गु्रप का गोल्ड मैडल् गुरूग्राम की देविका बजाज के नाम रहा । 100 मीटर बटरफ्लाई में झज्जर की हिमांशी जून ने गोल्ड मैडल और गुरूग्राम की याशिका ने रजत पदक हासिल किया है। 400 मीटर फ्री स्टाईल रिले मैन्स ग्रुप का गोल्ड मैडल झज्जर और वूमन्स का गोल्ड मैडल गुरूग्राम के नाम रहा है। 800 मीटर फ्री स्टाईल मैन्स में पलवल के समृद्ध ने गोल्ड मैडल, सोनीपत के नितीन ने रजत और झज्जर के पवन ने कांस्य पदक हासिल किया है। 800 मीटर फ्री स्टाईल वूमन्स में झज्जर की मोनी ने स्वर्ण और पलवल की याशवी गोयल ने रजत पदक हासिल किया है। ब्वायज ग्रुप टू में झज्जर के सक्षम ने गोल्ड मैडल राई में विवेक ने रजत और झज्जर के अतुल धनखड़ ने कांस्य पदक हासिल किया है। 200 मीटर आईएम मैन्स में हिसार के स्टार तैराक वीर खटकड़ ने स्वर्ण पदक और झज्जर के चरणजीत ने रजत पदक हासिल किया है। 200 मीटर आई एम वूमन्स में गुरूग्राम की याशिका ने स्वर्ण, झज्जर की हिमांशी जून ने रजत और झज्जर की मोनी ने कांस्य पदक हासिल किया है। ब्वायज वन 200 मीटर आईएम का गोल्ड मैडल भी झज्जर के तैराक रजत और सिल्वर मैडल झज्जर के ही सागर राणा ने हासिल किया है। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि मैन्स और वूमन्स कैटगरी के विजेता तैराक 24 से 27 मार्च को राजकोट में होने वाली सीनियर नेशनल में हरियाणा की तरफ से भाग लेंगे। इस मौके पर हरियाणा स्वीमिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रवि शिंगारी, आयोजक सचिव सुनील खत्री, विकास, दिनेश , तैराकी कोच जहूर, पदमपाल, विनोद, संदीप और राजनीतिक विश्लेषक अजीत समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
