बहादुरगढ आज तक, विनोद कुमार
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का जन्मदिन कार्यकर्ताओ ने धूमधाम से मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व फूलों का गुलदस्ता भेंट कर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बहादुरगढ में नफे सिंह राठी को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में बहादुरगढ़ का चहुमुंखी विकास करवाया था जिसकी वजह से उनको विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का प्रत्येक कार्यकर्ता कट्टर व मजबूत हैं और अपने सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करते हैं। नफे सिंह राठी ने प्रदेशस्तर पर इनेलो पार्टी को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, इनेलो वरिष्ठ नेता अभय चौटाला व इनेलों प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की वजह से प्रदेशस्तर में इनेलों मजबूत हो रही है, लोग इनेलो की नीतियों से प्रभावित होकर इनेलो पार्टी से जुड़ रहे है। इस अवसर पर पार्षद संदीप कुमार, पार्षद शशि कुमार, सीमा प्रवीन दलाल, पूर्व पार्षद सज्जन सैनी, बहादुरगढ सैनी समाज के प्रधान रामनिवास सैनी, सोनू सैनी, अरुण गोयल, नाजिम सैफी, अशोक परनाल, ईश्वर नंबरदार, ओमप्रकाश प्रजापत, मास्टर सुखबीर सरोहा, प्रधान शेर सिंह वर्मा, हरीओम प्रधान, कृष्ण लोहचब, भारत नागपाल, विपिन टाक, मदरुप, मोहित राठी, राजेश गर्ग, प्रदीप उर्फ जोनी, आकाश शर्मा, शुभम गुप्ता, आशीष गोयल, अनिल शर्मा, अली शेर खान, राज सिंह वर्मा, संदीप बेनिवाल, धर्म सैनी, दीपक यादव, विनित, विक्की दलाल, सूरजमल दलाल, सरदार कुलविंद्र सिंह, चेतन रोहिल्ला, जगबीर दहिया, बलराज, नान्हे, दिनेश शर्मा, रोहित राठी, राजपाल खत्री, रोहतास वर्मा, प्रवीन सैनी, भंवर सैनी, दीपक सैनी, विक्की मदान, वीरु, अरुण स्वामी,विनय राणा, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
