बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शीतल मान बहादुरगढ़ ने भी बहादुरगढ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपना भारत मोर्चा के कार्यकम में भाग लिया ।
डॉक्टर अशोक तंवर के नेतृत्व में बहादुरगढ़ में भी महिलाओं ने अपना भारत मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर शीतल मान बहादुरगढ़ के साथ उनकी सभी साथी महिलाएं कमला देवी, राजेश देवी, सविता रानी, राज और अन्य अपना भारत मोर्चा की सदस्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर शीतल मान बहादुरगढ़ ने बताया कि आज पूरे देश और प्रदेश में के विभिन्न जिलों में नए मोर्चे का ऐलान किया गया। डॉक्टर अशोक तवर ने अपना भारत मोर्चा का ऐलान दिल्ली से किया और बाकी सभी सदस्य अपने-अपने जिले और शहरों से इस मोर्चे का हिस्सा बने।
