बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
वीरवार को वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ की प्राचार्या डाॅ. राजवन्ती शर्मा ने वैश्य आर्य कन्या सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में छात्राओं के कैरियर मार्गदर्शन व सही विषय के चुनाव हेतु सेमिनार का आयोजन किया। सेमिनार में प्राचार्या शर्मा ने अपनी टीचिंग स्टाफ सदस्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई और उनके मार्गदर्शन हेतु चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे भविष्य की नींव है, अगर बुनियाद मजबूत हो तो राष्ट्र रूपी भवन मजबूत बनता है। उन्होंने छात्राओं से अपने अन्तज्र्ञान को साझा करते हुए कहा कि आपकी स्कूली पढ़ाई के दौरान यह ज्ञान होना चाहिए कि आपको कौन से विषयों का भविष्य मे चुनाव करना है और कौन-कौन सी समस्याओं से आपको जूझना है और उनका समाधान कैसे होना चाहिए, आदि विषयों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि आप सही विषयों का चुनाव कर आगे बढ़े और इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में इसकी सही समय पर पहचान कर सकें। आपके सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के साथ रोजगारोन्मुखी बन सके। सही सोच के समय पर लिया गया विषय चुनाव का निर्णय आपकी जिंदगी का महत्वपूर्ण फैसला करता है।
वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका सुजाता वर्मा ने महाविद्यालय की विषेशताओं के बारे में अवगत कराया और कहा कि हमारा महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहता है।
भौतिकी विज्ञान की प्राध्यापिका कु. स्वाति ने जानकारी देते हुए कहा कि आज के युवाओं को अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लेना है तो न केवल उस विषय के बारे में सम्पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है बल्कि विषलेषणात्मक व तार्किक क्षमता का होना भी आवश्यक है। किसी भी विषय पर प्रभावी ढंग से विचारों के प्रस्तुतीकरण की कला की भी आवश्यकता है। आज का युग प्रतियोगिता का युग है। छात्राओं को अपने आप को हर समय हर तरीके से अपडेट रखने की आवष्यकता है तभी आत्मविस्वास के साथ विचार-विमर्श संभव है। कु0. जयश्री ने बताया कि रसायनिक विज्ञान के क्षेत्र में क्या-क्या कर सकते है। छात्राओं को बताया कि रसायनिक विज्ञान का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है और भिन्न- भिन्न सैल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए और उस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए ताकि हम अपने जीवन में सफल हो सके।
इस दौरान महाविद्यालय की प्रावक्ताओं में सुजाता वर्मा, रेनु शर्मा, ज्योति, कु. स्वाति, कु. जयश्री उपस्थित रहे। इस सेमिनार में छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान लगभग 70 छात्राओं का फीड़बैक प्राप्त हुआ।
