बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बहादुरगढ़ कोर्ट परिसर में अतिरिक्त सिविल जज (एसडी)दीप्ती ने देश के 72 वेंं गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान, न्याययिक अधिकारी आशीष आर्य, वंदना ढिल्लो, कौशल कुमार, विवेक कुमार भी उपस्थित रहे। एडीजे दीप्प्ती ने कहा कि देश के 72 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्य बलिदान की बदौलत देश को आजादी मिली। आजादी के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर की अगुवाई में दुनिया को सबसे बड़ा संविधान बनाकर 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। एडीजे ने कहा कि संविधान में सभी को बराबर का हक दिया गया और साथ दायित्व भी दिए गए। कार्यक्रम देश भक्ति के माहौल से सरोबार रहा। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को देश भक्ति को सर्वाेपरि रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कोर्ट स्टॉफ भी मौजूद रहा।
कैप्शन: बहादुरगढ़ उपमंडल न्यायालय परिसर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते अतिरिक्त सिविल जज (एसडी) दीप्ति।