बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
वैश्य बी.एड. कॉलेज में लोहड़ी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि 14 जनवरी मकर संक्रांति की पूर्वसंध्या पर इस त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है रात्रि में खुले स्थान में परिवार और आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बना कर बैठते हैं। फिर अग्नि का पूजन कर अर्घ दिया जाता है उसके बाद रेवड़ी, मूंगफली, चिरवड़े आदि खाए जाते हैं। जो हमारी एकता व अखंडता का परिचायक है क्यों कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। और यहां पर अलग-अलग धर्म के लोग रहते हैं ।और हमें सभी धर्मों का समान रूप से आदर करना चाहिए I इस पर्व को आनंद उत्साह के साथ मनाने से जीवन में ऊर्जा बनी रहती है। इस उत्सव पर प्रथम वर्ष छात्राओं ने बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ पंजाबी गीतों पर नृत्य कर इस उत्सव का आनंद उठाया। लोहड़ी के उपलक्ष में आग जलाकर लोहड़ी की पूजा कर मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न की आहुति देकर पापों का नाश करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी छात्राओं ने आग के चारों ओर पंजाबी गीतों पर भंगड़ा व गिद्दा करते हुए पर्व का आनंद उठाया। इस लोहड़ी पर्व का आयोजन एन.एस.एस., यूथ रेड क्रॉस द्वारा किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।