बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
महिलाओं को सशक्त बनाने व उनके अधिकारों के लिए लगातार काम करती आ रही वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं नगर पार्षद डा. नीना राठी को भाजपा महिला मोर्चा की झज्जर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। डा. नीना राठी के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर महिलाओं ने कहा कि उनकी इस नियुक्ति से पार्टी का संगठन और बढ़ेगा साथ में महिलाओं की भी आवाज बुलंद होगी।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर डा. नीना राठी का कार्यकर्ताओं ने बुक्कें व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। डा. नीना राठी ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगी। संगठन की मजबूती में हर कार्यकर्ता का अहम योगदान है। वे पूरी टीम वर्क के साथ पार्टी के जनाधार को बढ़ाने का काम करेंगी। भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों का ही परिणाम है कि आए दिन पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। केंद्र मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरी ईमानदारी व पारदर्शी तरीके से कार्य करवाए हैं। किसी भी क्षेत्र में कोई भेदभावपूर्ण रवैया नहीं अपनाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि युवा शक्ति का राष्ट्र निर्माण में सदुपयोग किया जाए। प्रदेश सरकार ने भी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में महिलाओं को उनकी आधी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए महिलाओं को सम्मान व उनका पूरा हक दिए जाने का कार्य किया है। डा. नीना राठी ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ अपनी सकारात्मक सोच के साथ पार्टी को सशक्त आधार देने का काम कर रहे हैं। वे हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम कर रहे हैं।
नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. नीना राठी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संगठन महामंत्री विनोद तावड़े, हरियाणा प्रभारी रविंद्र राजू, सहप्रभारी सांसद अन्नपूर्णा, सांसद संजय भाटिया, सांसद डा. अरविंद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व अन्य नेताओं का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन को मजबूत आधार देने का कार्य करेंगी। डा. नीना राठी की नियुक्ति पर बुक्का भेंट कर
बधाई
देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान, अशोक गुप्ता, रणबीर राठी, सतपाल राठी, नवीन बंटी,अश्वनी शर्मा, कृष्ण चंद्र, मोंटी सौलधा, राहुल लडरावन, सीमा दहिया के अलावा कई अन्य मौजूद रहे।
–फोटो कैप्शन : भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. नीना राठी को बुक्कें भेंटकर उनका स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ता।