बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
रोहतक के सांसद डॉक्टर अरविन्द शर्मा के 58वें जन्मदिवस पर भाजपा नेता दिनेश शेखावत ने अपने साथिओं के साथ बधाई दी। भाजपा नेता ने सांसद से केक कटवाकर उनका मुँह मीठा करवाया व उनकी लम्बी उम्र की कामना की। भाजपा नेता दिनेश शेखावत ने छुट भैया कोंग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जो आज भाजपा पार्षदों पर ऊँगली उठा रहे है, वो भूल गए की शहर के विकास कार्यों के लिए राजनीति से ऊपर उठकर पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने चैयरमेन का सहयोग किया था। आज जो ये कुछ छुट भैया वार्डो मेँ नारियल फोड़ने का ड्रामा कर रहे है, इनकी असलियत जनता अच्छी तरह जानती है। ये वही लोग है जो कल तक चैयरमेन को भ्र्स्टाचार मेँ लिप्त बता रहे थे। आये दिन ठगबंधन -ठगबंधन का राग अलाप रहे थे ओर चैयरमेन को हटाने के लिए शपथ ले रहे थे। सरकार सभी वार्डो मेँ समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। ये भाजपा सरकार का बडप्पन है की सबका -साथ, सबका विकास के नारे को सार्थक कर रहे है। इसलिए सरकार ने आगमी नगरपरिषद का चुनाव सीधा करने का फैसला लिया है ताकि जनता अपनी वोट की ताकत से अच्छे उम्मीदवार को चुने। जो कोंग्रेसी खुद ठेकेदारी कर रहे है वो दुसरो पर आरोप लगा रहे है l दिनेश शेखावत ने उन अधिकारिओ को भी चेताया जो सरकार की आड़ मेँ इन छुट भैया नेताओं को हवा दे रहे है। ऐसे अधिकारीओ की सूची सी. एम को दी जायेगी। इन कोंग्रेसी छुट भैयाओ को एक बात याद रखनी चाहिए की चैयरमेनि को कौन बचा गया। जिनके आज ये लोग गले मिल रहे वही इनको गिराने की साजिश रचते रहे। जनता इनका ये ड्रामा अच्छी तरह देख रही है। हमारी सरकार सभी वर्गों के लिए विकास कार्य करवा रही है, अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकास कार्यों के लिए फंड, ये सभी भाजपा सरकार की देन है। जिसका झूठा श्रय ये छुटभैया कोंग्रेसी लेने की कोशिश कर रहे है।