बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश शेखावत ने कांग्रेस को उसकी ओछी राजनीति पर आड़े हाथो लेते हुए कहा की, जिस कांग्रेस ने अपने दस साल के शासन में किसानो को बर्बाद कर उनकी कमर तोड़ने का काम किया था। आज वही कांग्रेस सिर्फ अपनी मरी हुई राजनीति को ज़िंदा करने के लिए किसानो का सहारा ले रही है। भाजपा नेता ने कहा की पीछे दस साल में प्रदेश और केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने किसानो की कीमती ज़मीन कोड़ियों के भाव अधिग्रहण करके किसानो को बेघर करने का काम किया था। वहीं इनेलो ने तो अपने शासन में किसानो पर गोलिया तक चलवा दी थी, तो ये दोनों पार्टियां किस मुँह से किसान हितैषी होने का ढोंग रच रही है l भाजपा नेता ने कहा की आज बहादुरगढ़ के कांग्रेस विधायक किसानो के लिए विरोध कर रहे हैं उनको खेती की ए. बी. सी. डी. भी पता नही है l गरीबों की ज़मीन अधिग्रहण करवाई, वहीं अपनी ज़मीन छुडवाई है। यही दोगला चरित्र कांग्रेस की पुरानी पहचान है। अब मोदी जी ने किसानो के हित में कानून बनाया है और बिचौलिओं को खत्म करके किसानों के हित फैसला लिया है, इसी बात का दर्द कांग्रेस को है। क्योंकि मोदी जी ने इनकी झूठ और फरेब की दुकान बंद करवा दी है। यह लोग जो ए.सी. कमरों में बैठकर राजनीति करते थे वही कोंग्रेसी विधायक आज ड्रामा करके भोले भाले किसानों को बहखाने का काम कर रहे है। इनको भी सब जानते है की राजनीति में आने से पहले इनका क्या बैकग्राउंड था और आज क्या हालात है। इसलिए कांग्रेस वालें ऐसे झूठे ड्रामे बंद करें। अब जनता जागरूक हो गई है और इनकी बहकावे वाली राजनीति को समझ गई है।
