बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने महान राष्ट्रवादी विचारक व भाजपा के पुरोधा रहे पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके द्वारा पार्टी के लिए गए किए कार्य को याद भी किया। उनकी जयंती पर पर्यावरण की रक्षा के लिए जहां पौध रोपित किए गए वहीं पॉलीथिन का प्रयोग ना करने को लेकर लोगों को जूट बैग दिए गए। वहीं फलों का वितरण भी किया गया।
दिल्ली-रोहतक रोड स्थित सांखोल के पास अपने कार्यालय पर डा. नीना सतपाल राठी ने पंडित दिन दयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के लिए कार्य करते हुए उसके संगठन को सशक्त आधार दिया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का छोटा सा पौधा लगाया था आज वो एक विशाल वट वृृक्ष बन चुका है। लाखों नेताओं व करोड़ों सदस्य आज पार्टी से जुड़े हैं। आज इतनी बड़ी पार्टी खड़ी है तो इसका सारा श्रेय पंडित दिनदयाल उपाध्याय को ही जाता है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि हम उनके बताए रास्ते पर चलते रहेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए सदा-तन-मन व धन से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंडित दिनदयाल उपाध्याय राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्ररेणास्रोत रहेे हैं। राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले पंडित दिनदयाल उपाध्याय का यही उद्देश्य था कि वे भारत को सामाजिक,राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षिक क्षेत्रों में बुलंदियों तक पहुंचाा देख सके। पंडित दिनदयाल उपाध्याय गृहस्थी की तुलना में देश की सेवा को अधिक श्रेष्ठ मानते थे। अपने जीवन के एक-एक क्षण को पूरी रचनात्मकता और विश्लेषणत्मक गहराई से जिया है। पत्रकारिता जीवन के दौरान उनके लिखे शब्द आज भी उपयोगी हैं। प्रारंभ में समसामयिक विषयों पर वह पालिटिकल डायरी नामक स्तम्भ लिखा करते थे। उन्होंने राजनैतिक लेखन को भी दीर्घकालिक विषयों से जोडक़र रचना कार्य सदा के लिए उपयोगी बनाया है। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी देश व प्रदेश के सभी वर्गों से जुड़े लोगों की जनसेवा में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हुए ऐसे निर्णय लिए हैं जिससे देश के लोगों में उत्साह व खुशी का माहौल भी है। वे अपनी सकारात्मक व नई सोच के चलते देश को विकास की राह पर अग्रसर कर रहे हैं। डिजिटल प्रणाली की ओर लोगों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें देश के विकास में उनकी भागीदारी को लेकर भी सुनिश्चित कर रहे हैं। इस मौके पर बिजेंद्र शर्मा, राजकुमार दलाल, रोहतास मलिक, राहुल, मोंटी, कृष्ण, साहब सिंह, मंजू शर्मा, कमला, भानमति, कमलेश के अलावा पार्टी से जुड़े कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्लास्टिक पर्यावरण की रक्षा के लिए नुकसानदायक
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाना है और प्लास्टिक को मिटाना है की शपथ जरूर लेनी चाहिए। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा की ओर से जनजागरूकता अभियान भी चलाए गए। लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग ना करने की जहां शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम दौरान जूट बैग व फलों का वितरण भी किया गया। साथ में मानवता की सेवा के लिए रक्त एवं प्लाज्मा दान करने की अपील भी लोगों से की।
–फोटो कैप्शन 1: पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी व अन्य।