बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा ने भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान का अपने कार्यालय पर स्मृति चिह्नन भेंट करके सम्मानित किया। उन्होंने जिले से संबंधित किसानों की समस्या से अवगत कराया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान ने कई वर्षो से लगातार जनहित की मांगों व किसानो की आवाज बुलंद कर रहे वरिष्ठ किसान नेता सतीश छिकारा की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानो के हितो के प्रति गंभीर है वह किसानो की हर समस्या का समाधान करेंगे। भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कहा कि जिले में बहुत सारे किसानो का पिछली फसल के नुकसान का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। जिसके लिए प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जा चूका है तो जल्द से जल्द समस्याओ का समाधान करने का काम करे। इस मौके पर मास्टर सुरेंद्र छिल्लर, रमेश, नरेंद्र, सुनील अहलावत, राम सिंह, दीपक आदि मौजूद रहे।
