बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कुरुक्षेत्र के पीपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज और उनके खिलाफ लाए गए 3 आध्यादेशों से काफी आहत हैं। इस घटनाक्रम की घोर निंदा करते हैं। इसी वजह से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर उनके आह्वान पर जन्मदिन न मनाने का फैसला लिया गया हैं। पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने पिपली में हुई किसानों पर लाठी चार्ज की निंदा की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के प्रति किसानों, मजदूरों और व्यापारी वर्ग में काफी रोष हैं। कांग्रेस नेता रवि खत्री ने कहा कि मैं किसान परिवार का बेटा हूं और किसानों पर अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि पिपली लाठीचार्ज घटनाक्रम की जांच की जाए और जो भी अधिकारी दोषी पाया जाए उस पर उचित कार्रवाई की जाए। पूर्व चेयरमैन रवि खत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर शुभकामनाएं व दीर्घायु की कामना करते हुए लोगों को मास्क, सेनेटाइजर बांटे। उन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी के बचाव के प्रति जागरूक किया। रवि खत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का चहुमुंखी विकास किया।उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही सच्चे मजदूर, किसान, व्यापारी वर्ग और जनता के सच्चे हितेषी है। इस अवसर पर पार्षद प्रेम, पृथ्वी जून, कृष्ण, राजबीर छिल्लर, पप्पू छिकारा, जयकंवार, रामफल खत्री, राजेश शर्मा, विजय शर्मा, मनोज खत्री, राजेश पहलवान आदि मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन : पूर्व चेयरमैन रवि खत्री लोगों को मास्क व सेनेटाइजर बाँटते हुए।