बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पार्टी संगठन को मजबूत आधार देने व केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी के कार्यालय पर पहुंचें। उनका यहां पहुंचने पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुक्कों व शॉल भेंट कर सम्मान किया वहीं उनकी नियुक्ति पर मिठाई भी खिलाई।
भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने कहा कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी दी है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती में हर कार्यकर्ता का अहम योगदान है। वे पूरी टीम वर्क के साथ पार्टी के जनाधार को बढ़ाने का काम करेंगे। भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा
मान सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। यही कारण है कि भाजपा सरकार ने चाहे किसान हों या व्यापारी, उद्योग हो या शिक्षा व अन्य दूसरे क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों का ही परिणाम है कि आए दिन पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है। केंद्र मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरी ईमानदारी व पारदर्शी तरीके से कार्य करवाए हैं। किसी भी क्षेत्र में कोई भेदभावपूर्ण रवैया नहीं अपनाया गया। भाजपा ने ईमानदार व भ्रष्टाचार मुक्त शासन लोगों को दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया व
आत्मनिर्भर भारत दोनों ही अच्छे कदम हैं। सरकार चाहती है कि युवा शक्ति का राष्ट्र निर्माण में सदुपयोग किया जाए। इसी के चलते विकास की अनेक योजनाएं लागू किए जाने पर काम चल रहा है। जिसके जल्द ही सार्थक परिणाम देखने को भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के किसान, बेरोजगार, श्रमिक, व्यवसायियों व अन्य वर्गों के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया। कोरोना महामारी के दौरान सरकार की ओर से उचित सार्थक कदम भी उठाए गए। साथ ही देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सरकार अपने स्तर पर हर पूरा प्रयास कर रही है। ऑनलाइन व्यवस्था व डिजीटल प्रणाली को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि वे भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ेगी। दिन-रात लोगों के बीच में ही रहकर वह पार्टी की जनहितैषी नीतियों को
जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान का स्वागत करने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल राठी, बिजेंद्र शर्मा, दिनेश शेखावत, सतीश घई, रोहतास मलिक, गणपत ओमेक्स, राहुल लडरावन, सचिन मोंटी, जितेंद्र, काला पहलवान, पवन शर्मा, संजय पांचाल, पंकज गर्ग, सतपात हुड्डा, नरेश राठी, सत्यवान राठी, रेखा दलाल, आश्चर्य राठी के अलावा कई अन्य ने शामिल रहे।
–फोटो कैप्शन : भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान को बुक्कें व शॉल भेंटकर स्वागत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल राठी व अन्य।
