बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भारतीय गौ मंच बहादुरगढ़ हरियाणा के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि सांवलिया गो सेवा समिति के प्रधान व पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ हुआ। समिति के सचिव व समाजसेवी रमेश राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि गौमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलवाने हेतु 7वां गौबर एवम गौमूत्र स्नान महोत्सव सांवलिया गौशाला बहादुरगढ़ हरियाणा में आयोजित किया गया। रमेश राठी ने बताया कि अभी तक उन्होंने चार बार गौबर एवम गौमूत्र स्नान किया है। उन्होंने कहा कि यह स्नान महोत्सव परम पूज्य श्री गौपाल मणि महाराज की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है। पंडित अमित मिश्रा श्री गौपाल मणि जी महाराज के परम शिष्य हैं। उन्होंने 108 गौशालाओं में जाकर गौबर, गौमूत्र से स्नान करने का संकल्प लिया हुआ है। स्नान महोत्सव में कमल, पंडित अमित मिश्रा, कमल किशोर भट्ट, महेश यादव, धर्मेश, अशोक गर्ग, पवन सैनी सभी गौभक्तों आदि ने गौ भक्ति का संदेश दिया। सांवलिया गो सेवा समिति के प्रधान व पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने कहा कि गौमाता की सेवा करने से ही समाज का उत्थान संभव है। गौमाता को हिंदू धर्म में माता का दर्जा प्राप्त है उसकी सेवा से ही हम अपने कर्मों को सुधार सकते है। कर्मवीर राठी ने कहा कि प्राचीनकाल से आर्थिक, आयुर्वेदिक, वैज्ञानिक या आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समृद्ध व वैभवशाली भारत की संस्कृति, अर्थव्यवस्था एवं जीवन का केंद्र-बिंदु गाय व गौवंश ही रहा है। मगर देश में अब गऊमाता का सम्मान न होने के कारण ही देश उन्नति में पिछड़ रहा है, इसलिए फिर से एक बार गायों को संरक्षण देने के साथ साथ गऊमाता की सेवा कार्य करने में आमजन सहित युवाओं को विशेष रूप से आगे आना होगा।
