बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधरोपण करते हुए सभी को अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिए। स्वच्छ वातावरण ही विकासात्मक स्वरूप का साक्षात उदाहरण है। डीसी शहर के आर्य नगर क्षेत्र में जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में चल रहे सवेरा स्कूल प्रांगण में पौधरोपण करने उपरांत बोल रहे थे। डीसी के साथ सांसद डा.अरविंद शर्मा के राजनीतिक सलाहकार राज पारिक व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टिï से सभी को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
डीसी जितेंद्र कुमार ने कहा कि झज्जर जिला पर्यावरण सुरक्षा में प्रभावी रूप से अपना दायित्व निभा रहा है और यही कारण है कि झज्जर जिला हरियाणली की दृष्टिï से अग्रणी जिलों में शामिल है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण करते हुए हम पर्यावरण प्रहरी के रूप में कार्य कर सकते हैं, ऐसे में सभी को पौधे रोपित करते हुए उनके संरक्षण की दिशा में भी कदम बढ़ाने होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के साथ ही सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संगठन भी पौधरोपण के तहत अपनी उल्लेखनीय भागीदारी निभा रहे हैं और वे सार्थक संदेश भी दे रहे हैं। डीसी ने सवेरा स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया।
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान सांसद डा.शर्मा के राजनीतिक सलाहकार राज पारिक ने बताया कि 16 अगस्त, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि तक प्रदेश भर में भाजपा की ओर से पौधरोपण मुहिम चलाई जा रही है। भाजपा के पर्यावरण को समर्पित इस अभियान के अंतर्गत 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में कार्यकर्ताओं को पौधे लगाकर सेल्फी विद ट्री के नाम से सोशल मीडिया पर अपनी और अपने लगाए गए पौधे की फोटो को भी शेयर किया जा रहा है। साथ ही यह अभियान जिला, मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक मंडल पर 1500 पौधे और हर एक बूथ पर कम से कम 25 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश, सवेरा स्कूल के प्राचार्य लवकेश सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, गुलशन शर्मा, पूर्व चेयरमैन ईश्वर शर्मा, सुनीता धनखड़, दिनेश गोयल, राजेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, सतीश कुमार, श्याम सुंदर गोयल, महेंद्र कौर व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
———————–
कैप्शन : झज्जर सवेरा स्कूल परिसर में पौधरोपण करते डीसी जितेंद्र कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति।