बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के किला मोहल्ला में श्री रामलला के भव्य मंदिर के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में युवा इनेलो नेता कपूर सिंह राठी मुख्य अतिथि के रुप मौजूद रहे। कार्यक्रम हिंदु संस्क्ृति जागृति मंच के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह वर्मा द्वारा आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कपूर सिंह राठी ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण भारत की सनातनी संस्कृति पर एक विजय तिलक है। यहां गुंजने वाली शंख ध्वनि वास्तव में दुनिया को भारतीय एकता, संघर्षशीलता, त्याग, समर्पण, धैर्य और विजय का संदेश देनी वाली है। उन्होंने कहा कि अयोध्यापुरी धाम में 500 वर्षों के संघर्ष के बाद हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्री राम जी के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना बड़े गौरव की बात है। भगवान श्री राम हमारे आराध्य ही नहीं हर रूप में सामने आने वाले आर्दश भी हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण की सदियों पुरानी प्रतीक्षा पूरी होना त्रेता युग के राम की कलियुग में एक और विजय है। इसी के साथ विजय धैर्य की, भरोसे की। क्योंकि यह अधर्म पर धर्म की विजय भी है। इसलिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन जन-जन को आनंदित करने वाला एक उत्सव है। इस अवसर पर प्रधान हरिओम वाल्मीकी, जगदीश खुराना, मोहनलाल चावला, भारत नागपाल, अरुण गोयल, विपिन टाक, यशपाल मल्होत्रा, वरुण गाबा, दीपक खट्टर, चंद्रप्रकाश, युवराज वर्मा, विजय वर्मा, मोहित पाठक, मनीष, रमेश आदि मौजूद रहे।
