बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन की खुशियां बहादुरगढ में भी मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्दर दलाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 7 के कार्यालय से होते हुए इंदिरा मार्किट से काठ मंडी तक पैदल यात्रा निकाली। जय श्रीराम के नारों से शहर की फिजा गूंजने लगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने काठ मंडी में विश्व हिंदू परिषद के साथ मिलकर जश्न भी मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमिपूजन किया वैसे ही तमाम भक्तों ने जमकर पटाखे भी जलाए। ढोल की थाप पर नाचते हुए एक दूसरे को बधाई भी दी। लड्डूओं का प्रसाद वितरण भी किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्दर दलाल ने कहा कि आज का दिन इतिहास में सदा याद रखा जाएगा। युगों युगों तक भगवान राम की महिमा का गुणगान होता रहेगा। उन्होंने कहा कि करोड़ो लोगों के संघर्षों के शुभ फल मिला है। दलाल ने कहा कि करीबन साढ़े तीन साल में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। करोड़ो लोग अपने आराध्य देव की जन्मभूमि पर पहुंचकर अपने आराध्य को नमन कर सकेंगे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर जन्मभूमि पर ही बनेगा और आज उस भव्य मंदिर का भूमिपूजन भी हो गया है। उन्होंने कहा कि आज से ठीक एक साल पहले जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए का हटा दिया गया था। बरसों तक कोई धारा 370 का हटा नही पाया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति इतनी मजबूत है कि देश की एकता और अखंडता के लिए हर कसौटी को पार कर जाते हैं। देश विदेश में आज भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की खुशियां मनाई जा रही है, मंगल गीत गाये जा रहे है। इस मौके पर यशपाल गांधी, सुभाष गांधी, राजपाल शर्मा, रत्न सागर, प्रद्युमन , पंकज गर्ग, संदीप मलिक, संदीप पराशर, संदीप गुलिया, मोहनलाल, वीरेंद्र दलाल, विजय शेखावत, अशोक परनाला, ओम मेहरा और रणजीत शेखावत समेत काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन :- भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन अवसर पर जय श्रीराम के जयकारे लगाकर खुशियां मनाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्दर दलाल एवं भक्तगण।