बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
सांखोल गो एवं वन्य जीव उपचार केंद्र में रविवार को हवन यज्ञ के पश्चात स्वामी विवेकानंद की 157वी जयंती मनाई गई। गौधन सेवा समिति के आयोजन में सबसे पहले हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डोला बराही यजमान रहे। यजमान डोला बराही ने 19 हजार की राशि गौधन सेवा समिति को बेसहारा घायल जीवों के उपचार के लिए भेंट की। हवन के पश्चात युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद की फोटो पर सभी ने पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने बताया कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के जीवन से सिखना चाहिए कि किस प्रकार कम जीवन मे ही हम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालने वाली पुस्तके भी वितरित की गई। कार्यक्रम पश्चात जलपान की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर गौधन सेवा समिति से रमेश राठी, सुशील राठी, सुनील छिल्लर बराही, बिजेंद्र राठी, नीतीश गौड़, अमित आर्य, संदीप आर्य, राजेन्द्र जांगड़ा, सोनू बंसल के अलावा राजेश खत्री, सुरेंद्र चुघ, वीरेंद्र कौशिक, राज प्रधान बराही, वीरेंद्र आर्य, दीपेंद्र लोहचब, सुमित देशवाल, राजकुमार अरोड़ा, रिंकू राव सेक्टर-2 सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
