बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए सरकार की ओर से विकासात्मक नीतियां बनाई जा रही है, ताकि प्रदेश का किसान आर्थिक रूप से भी साधन संपन्न हो सके। साथ ही सरकार की ओर से गौ सेवा के रूप में भी अपना धर्म निभाया जा रहा है। कृषिमंत्री श्री दलाल सोमवार को गांव माण्डौठी में श्री आर्यवर्त गौशाला के वार्षिक महोत्सव में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री का गौशाला कमेट की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने गौ सेवा के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए 11 लाख रूपए का आर्थिक सहयोग दिए जाने की घोषणा की।
कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से आधारभूत ढ़ांचागत विकास के साथ युवा शक्ति को नई दिशा देने के लिए पथप्रदर्शक की भूमिका अदा की जा रही है। उन्होंंने कहा कि हमारे किसान साधन संपन्न रहे इसके लिए योजनाबद्घ तरीके से कार्य किया जा रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को मूर्तरूप दिया जा रहा है। उन्होंंने कहा कि गौशाला आयोजन समिति द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन गौ सेवा का एक अवसर प्रदान करते है। इस अवसर पर गौशाला के प्रधान बल्लू माण्डौठी, कार्यवाहक प्रधान राजेंद्र प्रधान, उप प्रधान सतबीर, मुकेश गुप्प्ता, कैप्टन मानसिंह सहित अनेक गौ प्रेमी मौजूद रहे।
