बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी का बुधवार को 49वां जन्मदिन कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से पूरे उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया। बहादुरगढ़ में प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने उनके जन्मदिवस पर जहां वार्ड-30 में पौधे रोपित किए वहीं केक काटकर व मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। उन्होंने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की और कहा कि जब से वे सक्रिय राजनीति में आए हैं तभी से कांग्रेस पार्टी का ग्राफ काफी बढ़ा है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के आह्वान पर महिला कांग्रेस की ओर से पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी के तहत डा. नीना सतपाल राठी ने बाद में चंडीगढ़ में पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस कार्यक्रम में हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रभारी अनुपमा रावत, प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी व अन्य पदाधिकारियों ने केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां मनाई। इससे पहले डा. नीना सतपाल राठी ने बहादुरगढ़ में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर, केक काटकर व पौधे रोपित कर खुशी जाहिर की और राहुल गांधी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी की। वार्ड-30 में हुए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय राहुल गांधी ने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का संगठन काफी मजबूत व सशक्त है। राहुल गांधी की देश के विकास व आमजन के प्रति सकारात्मक सोच है जिसके चलते कांग्रेस का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। सरकार की जो भी जनविरोधी फैसले हैं उनको भी वे पूरजोर तरीके से उठाते हुए आमजन को उनके बारे में अवगत भी कराते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दिशा-निर्देशों की पालना हर नेता व कार्यकर्ता करते हैं। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सत्ता में काबिज होगी। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों व विचारधाराओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कहा है।
हरियाली का दिया संदेश
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने पौधे रोपित कर हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सब को आगे आना चाहिए। अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाना चाहिए और समय-समय पर रोपित किए गए पौधों की देखभाल भी करते रहना चाहिए। उन्होंने बुधवार को वार्ड-30 के कई हिस्सों में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कई तरह की किस्म के पौधे रौपित भी किए। इस दौरान कांग्रेस की शहरी अध्यक्ष राकेश हुड्डा, प्रकाशी देवी, नरेश पंच, संतोष, मुन्नी देवी, भावना, राजरानी, पूनम राठी, सुनीता गहलोत, सतपाल राठी, रोहतास मलिक, मनोज हुड्डा, मनीष गहलोत समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
–फोटो कैप्शन : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर बहादुरगढ़ में पौधे रोपित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी।
–फोटो कैप्शन : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर केक काटकर खुशी मनाते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की पदाधिकारी।
