बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को जयंती पर नमन करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के संविधान की रचना करते हुए बाबा साहेब ने जिस तरह से शोषित और पिछड़े व्यक्ति को भी समानता का अधिकार दिया उसी का नतीजा है कि आज भारत देश का नाम पूरे विश्व में सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने से समाज में आपसी सद्भावना व भाईचारा मजबूत होगा। रविवार को पूर्व विधायक राजेंद्र जून के सेक्टर 2 कार्यालय में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। पूर्व चेयरमैन तेजबीर दलाल ने डा. भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा कि सही मायने में बाबा साहेब युग दृष्टा थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने संविधान की रचना करते हुए देश को नई दिशा देने का काम किया। पूर्व विधायक सचिव सुरेंद्र छिल्लर ने कहा कि बाबा साहेब समाज में सभी के लिए समान अधिकारों के हितैषी थे। बाबा साहेब ने संविधान में सबकों बराबर का अधिकार देकर जनता के मूलभूत अधिकारों की रक्षा की है। सुरेंद्र छिल्लर ने कहा कि बाबा साहेब द्वारा बनाए गए मजबूत संविधान की तारिफ देश की जनता के साथ पूरा विश्व करता है। पूर्व चेयरमैन आजाद राठी, भगत सिंह जून, दयाचंद रंगा, धर्मबीर सिंह जून, राजू टांडाहेड़ी, धर्मबीर भगत, नफे जून, अशोक नागर, देवेंद्र दहिया, सीटू बराही, मुख्तयारे दलाल, मनोज काजला, श्याम कानोंदा, किशनचंद सैनी, नवीन बराही, कोच सुमित छिल्लर, राजेंद्र जून माजरा, संजय पहलवान, देवेंद्र आसीवाल, मंजीत दहिया, विपिन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने जयंती पर भारत रत्न बाबा साहेब को नमन किया।
फोटो कैप्शन 1 :- सेक्टर 2 कार्यालय पर पुष्प अर्पित कर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
