बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
वार्ड-30 के अंतर्गत आने वाले ओमेेक्स सिटी में श्रीराम मंदिर पर आयोजित श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्री राम कथा का शनिवार को यज्ञपूर्णाहूति के साथ समाापन हो गया। इस दौरान प्रसाद का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पंचायती राज प्रकोष्ठ महासचिव सतपाल राठी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम श्रीराम मंदिर के आचार्य आचार्य युगल किशोर शास्त्री की देखरेख में संपन्न हुआ।
सतपाल राठी का यहां पहुंचने पर श्रीराम सेवा मंडल परिवार के अध्यक्ष सेवानिवृत एसीपी अत्तर सिंह कौशिक, ओमेक्स सिटी के पूर्व उप प्रधान महिपाल गुलिया, वर्तमान उप प्रधान एसके दास, सचिव विरेंद्र राणा, संयुक्त सचिव विश्वकर्मा, पूर्व मेंबर पीके चौहान, कोषाध्यक्ष जेपी गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया और उन्हें सम्मान के तौर पर स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए सतपाल राठी ने कहा कि हमें समाज व देश के उत्थान के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढऩा होगा। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके आर्दशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। राठी ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र काफी उदार है। उनके चरित्र में पुरुषार्थ, प्रेम, ममता, समता और एकता के सूत्र दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम देश की अस्मिता व गौरव के पर्याय हैं। उनके समूचे जीवन चरित्र में कहीं भी कोई दोष नहीं है। यह निर्दोषता ही उन्हें पूज्यनीय व वंदनीय बना गई। हमारे पतन के लिए कोई जिम्मेदार नहीं हो सकता। हमारा अज्ञान, भ्रम, भय, संशय ही हमारा नाश करता है। संशय से जड़ता आती है। अल्पज्ञता, अकर्मण्यता और भीतर का प्रमाद ही हमारे सबसे बड़े शत्रु हैं। हमारा अंतकरण श्रद्धा संपन्न होगा तो हमारे अंदर श्रेष्ठ विचारों की ग्राह्यता होगी। ओमेक्स सिटी परिसर के श्रीराम मंदिर में चले 4 दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव एवं पावन श्रीराम कथा का शनिवार को विधिवत रूप से समापन हो गया। इस अवसर पर भंडारा भी हुआ जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान असलम खान, राजू नागपाल, बलराज छिकारा, रोहतास मलिक, मनीष ओमेक्स सिटी, मनोज हुड्डा, मोंटी सोलधा भी मौजूद रहे।
–फोटो कैप्शन : ओमेक्स सिटी में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान सतपाल राठी को सम्मानित करते हुए मंदिर के आचार्य व यहां के पदाधिकारी।
