बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
गांव आसौदा में 31 मार्च को दादा बूढ़ा मंदिर के सामने सूरज वाटिका में होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता महासम्मेलन मेें महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। महिलाओं की राजनीति में सक्रिय भूमिका हो और उन्हें उनके अधिकार मिले इसको लेकर लंबे समय से आवाज उठा रही प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जुटी हुई है। महिला कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उनमें सम्मेलन में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान भी कर रही है।
अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि रविवार 31 मार्च को होने वाले इस कांग्रेस कार्यकर्ता महासम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व उनकी माता आशा हुड्डा शिरकत करेंगी, जबकि इसकी अध्यक्षता प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान करेंगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा फिर से रिकार्डतोड़ मतों से जीत दर्ज करेंगे। इसी संकल्प को लेकर ही यह कार्यकर्ता महासम्मेलन किया जा रहा है ताकि एकजुटता दिखाकर फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने का कार्य लोग कर सकें। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि आसौदा महासम्मेलन में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी हो और वे अपने अधिकारों को लेकर सशक्त बन सके इसको लेकर
ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं एकजुटता दिखाकर इस जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का कार्य करेंगी। क्योंकि भाजपा राज में सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान हुई है। आधी आबादी पर अधिक मार पड़ी है। भाजपा सरकार पिछले 5 सालों में फेलियर रही है। प्रशासन पर कोई पकड़ नहीं रही। जो वायदे व घोषणा सरकार आने से पहले किए गए थे उनको एक भी पूरा नहीं किया गया बल्कि लोगों को गुमराह करने व झूठ व फूट की राजनीति करने का काम किया गया है। ऐसे में अब लोग इस सरकार की कार्यशैली से नाखुश है और इसे चुनाव में सत्ता से बाहर करने का पूरी तरह से मन बना चुके हैं। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि सरकार ने किसी भी योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया और न ही हुड्डा शासनकाल के दौरान जितनी योजनाएं क्रियांवित हुई थी उन्हें पूरा किया बल्कि उन योजनाओं को लटकाने का काम किया गया। ऐसे में अब लोगों ने संकल्प लिया है कि झूठे वायदे कर सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाना है और कांगेे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस की सरकार बनानी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से जगह-जगह सम्मेलन किए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं आगे आएं और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायें ताकि आने वाले चुनाव में महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़े। उन्होंने कहा कि जब भी इस सरकार से कोई सवाल किया जाता है तो सवालों के जवाब में लोगों पर राष्ट्रद्रोह का इल्जाम लगाया जाता है जबकि लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता। विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य सरकार की ओर से किया जाता है। यह ऐसी सरकार है जो सवालों के जवाबों में मुद्दे को मोड़ देती है। भाजपा राज में कर्मचारी से लेकर हर वर्ग के लोग परेशान है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा फेल हो रही है और बेटियां व महिलाएं प्रदेश में असुरक्षित है। सरकार विकास करवाने की बजाय होर्डिंग्स, बैनरों व फ्लैक्स के माध्यम से प्रचार तक ही सीमित होकर रह गई है। जो हरियाणा कांगे्रस शासनकाल में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विकास के मामले में नंबर वन था वह अब पिछडक़र 14वें पायदान पर है। प्रदेश पर कर्ज चढ़ा हुआ है। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि
कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। परिवर्तन बस यात्रा के माध्यम से पार्टी के सभी नेता एक समन्वय बनाकर साथ चल रहे हैं और आधी आबादी पूरी तरह से कंधे से कंधा मिलकार चल रही है। फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और देश का नेतृत्व राहुल गांधी ही संभालेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस की ग्रामीण महिला अध्यक्ष रेखा दलाल, पिंकी, बाला, मीना निलौठी, गीता देवी, सावित्री, राजकुमारी, सुमन, कांग्रेस पंचायती राज प्रकोष्ठ के महासचिव
सतपाल राठी, पूर्व पार्षद पंडित हर स्वरूप, रोहतास मलिक, मनोज हुड्डा, मनीष, असलम, सोमनाथ, मोंटी सौलधा के अलावा कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।
–फोटो कैप्शन : आसौदा में होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता महासम्मेलन को लेकर पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी व अन्य।
