बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
महिला दिवस के अवसर पर के निजामपुर रोड स्थित न्यू नेताजी नगर के जीवीएम पब्ल्कि स्कूल के नजदीक 8 मार्च को महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा.नीना सतपाल राठी ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे यह कार्यक्रम होगा। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की धर्मपत्नी आशा हुड्डा मुख्य उपस्थित होंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल व हरियाणा महिला कांग्रेस प्रभारी अनुपमा रावत शिरकत करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान करेंगी। डा. नीना सतपाल राठी ने महिलाओं से आह्वान किया है कि वे इस महिला अधिकार सम्मेलन में बढ़चढ़ कर भाग लें। महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने व राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होने समेत महिलाओं का हर क्षेत्र में आगे बढक़र हिस्सा लेने समेत अन्य विषयों को लेकर मंथन होगा। उधर इस महिला अधिकार सम्मेलन के लिए महिला कांग्रेस की शहरी अध्यक्ष राकेश देवी भी इसे सफल बनाने में जुटी है।