बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर मंगलवार शाम बहादुरगढ़ पहुंचे। उन्होंने पूर्व जिप चेयरमैन सतीश छिकारा के भाई नरेश छिकारा के निधन पर शोक जताया। डाॅ. तंवर ने कहा कि यह परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है लेकिन परमात्मा की करनी को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने पारिवारिक सदस्यों को सांत्वना दी। उन्होंने सभी पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात करके उन्हें हौसला दिया और ढाढ़स बंधाया। साथ ही परमात्मा से विनती की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। अशोक तंवर ने कहा कि मौत स्वाभाविक सत्य है लेकिन इंसान अपने जीवन में मन, वचन, कर्म से अच्छा रहे तो उसे दुनिया हमेशा याद करती है। हमारे प्रारब्ध हमारे जीवन के साथ-साथ चलते हैं। जीवन के साथ मृत्यु का सत्य भी जुड़ा हुआ है। दिवंगत नरेश छिकारा के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंची है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। इस मौके पर विधायक रघुबीर कादयान, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून बलजीत नांदल, इनेलों नेता कर्मबीर राठी, पार्षद पति राजेश खत्री, धर्मेंद्र वत्स, पार्षद प्रवीन छिल्लर, पूर्व पार्षद धर्म कादयान,कैप्टन मान सिंह, समाजसेवी बुल्लड़ पहलवान, राजू प्रधान, भूप प्रधान, अनिल प्रधान, सतबीर नम्बरदार, राज पहलवान, रोहित दलाल, वकील, रामफूल, पुरुषोत्तम मास्टर, विर्जेश छिल्लर, गुलाब, इन्द्र सिंह फौगाट, बबल बरही, प्रदीप, प्रमोद अहलावत आदि ने शोक जताया।
फोटो कैप्शन : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व अन्य पूर्व जिप चैयरमैन कार्यालय पर शोक जताते हुए।