बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
भारत विकास परिषद् बहादुरगढ़ शाखा की आम बैठक स्थानीय विश्राम गृह में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रान्त की तरफ से चुनाव पर्यवेक्षक विजय रोहिल्ला और प्रान्तीय उपाध्यक्ष मूल चन्द जोशी उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से सतीश शर्मा को अध्यक्ष,रमेश सुखीजा को सचिव और राजेश खण्डेलवाल को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। बैठक में निवर्तमान कार्यकारिणी की ओर से आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष पद के चुनाव सर्वसम्मति से कराए गए। नव नियुक्त अध्यक्ष सतीश शर्मा ने सभी सदस्यों का सर्व सम्मति से चुनाव करने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सोपी गई है उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। नव नियुक्त शाखा सचिव रमेश सुखीजा ने सभी सदस्यों को आभार प्रकट किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अनुभव कुमार,कोषाध्यक्ष परमानन्द शर्मा,इन्द्रकुमार नागपाल,डाँ कुलदीप जुन,सुरजीत घावरी,एस सी नेहरा,कैलाश लखोटिया,देवराज आहुजा,विरेन्द्र कौशिक,गोरी शंकर ,उमाशंकर,प्रवीन शर्मा,सुनील शर्मा,मुकेश बन्सल,पवन जैन,राजेश गुप्ता,पंकज कुमार,नीरज बन्सल,आशीष मालिक,विनोद कुमार,महेन्द्र सिंह भाटी,इंद्र नाथ चुघ ,विजय पुन्हानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।चुनाव पर्यवेक्षक विजय रोहिल्ला ने सर्वसम्मति से चुनाव करवाने के लिए बहादुरगढ शारवा के सदस्यों को बधाई दी।
