बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के ट्रामा सैंटर में शनिवार को निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की 65वीं जयंती के उपलक्ष्य में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा ने भी शिरकत की और सफाई अभियान में भागीदारी निभाई। कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने बताया कि निरंकारी मिशन के पूर्व सतगुरु हरदेवसिंह महाराज का जन्म 23 फरवरी 1954 में हुआ। भक्तों ने जब निरंकारी बाबा का जन्मदिन मनाने की इच्छा जाहिर की, तब बाबा हरदेवसिंह ने अपने जन्मदिन पर देशभर में सफाई अभियान चलाने की सीख दी। कांग्रेस नेता सतीश छिकारा ने कहा कि इसलिए वर्ष 2003 से ही निरंकारी बाबा हरदेवसिंह महाराज की जयंती पर हर वर्ष देशभर में सफाई अभियान तथा पौधरोपण किया जाता है। पूर्व जिप चेयरमैन सतीश छिकारा ने कहा कि संकल्प से सिद्धि तक काम करते हुए हमें नये भारत का निर्माण करना है जो गंदगी और कचरे से मुक्त हो। उन्होंने कहा कि तभी हम बापू जी के निर्मल भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। छिकारा ने स्वच्छता अभियान में सभी को भागीदारी निभाने की अपील की हैं।
फोटो कैप्शन : कांग्रेस नेता सतीश छिकारा सामान्य अस्पताल में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते हुए।