बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार से सभी वर्ग दुखी: राजेंद्र जून
प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान है। 2014 के लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय जनता से झूठे वादे करके सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार की पोल आज जनता के सामने पूरी तरह से खुल चुकी है। हरियाणा व देश की जनता जनविरोधी भाजपा सरकार को 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने को तैयार बैठी है। यह बात पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कांग्रेस पार्टी के सेक्टर 2 स्थित कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। राजेंद्र जून ने कहा कि हरियाणा में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से बहादुरगढ़हलक ेसहित प्रदेश का विकास ठप्प हो चुका है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के मार्गदर्शन में बहादुरगढ़ हलके सहित पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ था। राजेंद्र जून ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार से आज किसान, व्यापारी, युवा, खिलाड़ी, श्रमिक सहित सभी वर्ग दुखी है। भाजपा द्वारा जनता से किए गए वादे सिर्फ जुमले साबित हुए है। जनता 2019 के चुनाव का इंतजार कर रही है ताकि जनता जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर कांग्रेस को प्रदेश के विकास की जिम्मेदारी सौंप सके।
कांग्रेस कार्यालय हुआ सेक्टर 2 में शिफ्ट
शहर के धर्मपुरा स्थित कांग्रेस पार्टी का कार्यालय धर्मपुरा से सेक्टर 2, कोठी नंबर 1999 में शिफ्ट हो गया है। भीड़ भाड वाले क्षेत्र धर्मपुरा कालेानी स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आने वाले कार्यकर्ताओं व हलके की जनता को अपने वाहन खड़ा करने में काफी परेशानी का समाना करना पड़ता था, इसी बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी का कार्यालय सेक्टर 2, कोठी नंबर 1999 में शिफ्ट कर दिया गया है। बृहस्पतीवार को सेक्टर 2 कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी लोगों को देने का काम करें ताकि लोगों को भाजपा की सच्चाई का पता चल सके। देश व प्रदेश में आत कांग्रेस पार्टी की लहर चली हुई है। भाजपा से परेशान लोगों को विकल्प कांग्रेस पार्टी ही है। राजेंद्र जून ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब भी सत्ता में आती है तब तब लोगों की भलाई करने व विकास करने का काम करती है। इस अवसर काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:- सेक्टर 2 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून
