बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने प्रियंका गांधी के कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी यूपी की प्रभारी बनने व गुलाम नबी आजाद के हरियाण प्रदेश प्रभारी बनने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे जहां कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी वहीं प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से नारी शक्ति को भी आगे बढऩे का मौका मिलेगा।
डा. नीना सतपाल राठी ने उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटकर खुशी भी मनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का यह निर्णय निश्चित ही कांग्रेस पार्टी को शक्ति प्रदान करेगा क्योंकि प्रियंका गांधी शुरू से ही नारा शक्ति को मजबूत करने के लिए कार्य करतीर आ रही है और आगे भी करती रहेेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पहले से ही मजबूत स्थिति में है और अब प्रियंका गांधी के भी सक्रिय
राजनीति में आने से पार्टी को दोगुनी ताकत मिलेगी। क्योंकि प्रियंका गांधी में देश की जनता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का प्रतिबिम्ब देखती है। वरिष्ठ उप प्रधान डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि देश में कांग्रेस की लहर है। साथ में प्रियंका गांधी के आने से इस लहर को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं इस निर्णय का काफी दिनों से इंतजार कर रही थी। पार्टी हाईकमान के निर्णय से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार है। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी पूरी तत्परता के साथ कार्यकर्ता मिलजुल कर पार्टी संगठन
को मजबूत आधार देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जींद उप चुनाव में भी इन दोनों नेताओं की नियुक्ति का असर देखने को मिलेगा। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने लोगों को बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई भाजपा का कार्यकाल पूरी तरह से फ्लाप रहा है। केवल झूठ व जुमलों की सरकार भाजपा बनकर रह गई है। भाजपा राज में हर वर्ग के लोग परेशान है और चुनाव में उन्हें सत्ता से बाहर करने का पूरी तरह से मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि जींद उप चुनाव में भाजपा को हार का मुहं देखना पड़ेगा क्योंकि भाजपा की
नीयत व नियती को आमजन अच्छी तरह से पहचान चुका है। कांग्रेस उम्मीदार रणदीप सुरजेवाला इन चुनाव में भारी मतों से विजयी होंगे।
–फोटो कैप्शन : प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर लड्डु बांटकर खुशी मनाते हुए डा. नीना सतपाल राठी व अन्य।
