बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
सेक्टर-6 स्थित आदर्श महिला मण्डल की सदस्यों ने मंगलवार को बार्डर स्थित कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरित किए। बार्डर जाकर कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरित करने वाली मण्डल सदस्यों में शारदा, प्रतिभा, सोनिया, सुनीता, चंचल, ललिता, गुुुड्डी, रामप्यारी आदि रहीं। गौरतलब है कि आदर्श महिला कीर्तन मण्डल नि:शुल्क कीर्तन करता है। इस मण्डल के पास कीर्तन के दौरान आए चढ़ावे को मण्डल की सदस्य समाज कल्याण के कार्यों में लगाती है। जिससे समाज में लोगों के बीच अच्छा संदेश जाता है। इस महिला कीर्तन की अधिकतर सदस्य कामकाजी हैं। मण्डल की सदस्यों ने बताया कि हम सभी को समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पृथ्वी पर अपना पेट तो जीव-जंतु भी भरते हैं। मनुष्य को इस पृथ्वी पर सभी जीवों में सर्वश्रेष्ठ इसी लिए बनाया गया है कि वह अपने जीवन यापन करने के साथ-साथ अन्य जरूरतमंद मनुुष्यों व जीव-जंतुओं की मदद व सेवा कर सके।
