बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
चौधरी उदय सिंह मान राजनीति व शिक्षा के ऐसे स्तंभ थे जिन्हें आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है। चौधरी उदय सिंह मान का जीवन दर्शन समाज में हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। यह बात युवा किसान समिति भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन नवीन सौलधा बंटी ने मकर संक्रांति के अवसर पर लोवा कला गांव में चौधरी उदय सिंह मान स्मृति द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही। चौधरी उदय सिंह मान के नाम से दिल्ली के कैर गांव से लोवाकलां आने वाले मार्ग पर बनवाए स्मृति द्वार का उद्घाटन निगम पार्षद सुमन डागर ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश संयोजक नवीन नवीन सौलधा का आयोजकों द्वारा पगड़ी बांधकर स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक नवीन सोलधा ने चौधरी उदय सिंह मान को नमन करते हुए अपने संबोधन में कहा कि चौधरी उदय सिंह मान एमएलसी रहे ओर उन्होंने अपने जीवन काल में राजनीति व शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम किया जिसके लिए आज भी उन्हें मान सम्मान के साथ याद किया जाता है। चौधरी उदय सिंह मान ने अपने जीवन में हमेशा ही सर्वसमाज के हित को ध्यान में रखते हुए लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित व संस्कारवान बनाने को प्रेरित किया।
प्रदेश संयोजक नवीन नवीन सौलधा ने कहा कि चौधरी उदय सिंह मान का सदा कहना था कि शिक्षित व्यक्ति ही समाज को नई दिशा दे सकता है। नवीन बंटी ने कहा कि हम सभी को राजनीति,शिक्षा व समाज के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहकर पथ प्रदर्शक का कार्य करने वाले चौधरी उदय सिंह मान के दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। निगम पार्षद सुमन डागर ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी उदय सिंह मान जैसे महान व्यक्तिविरले ही जन्म लेते है, जो अपने पूरे जीवन काल में हमेशा सर्वसमाज की भलाई के लिए काम करना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते है। सुमन डागर ने कहा कि चौधरी उदय सिंह मान स्मृति द्वार बनने के बाद यहा से गुजरने वाले हर व्यक्ति को उनके महान व्यक्तित्व के बारे में जानकारी मिलेगी। इस अवसर पर पालम 360 के प्रधान चौधरी रामकरण सिंह, सत्रह के प्रधान चौधरी दलीप सिंह, अखिल भारतीय जाट महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र डागर, संदीप प्रधान, राजीव, सोनू के अलावा गणमान्य लोग व सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन 1:- चौधरी उदय सिंह मान स्मृति द्वार के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा।
फोटो कैप्शन 2:- कार्यक्रम में मंचासिन प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा व लोगों को संबोधित करते हुए निगम पार्षद सुमन डागर।
