बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
कुरुक्षेत्र में नेशनल कराटे चैंपियनशिप काई (KAI) के लिए 12 जनवरी को होने वाले राज्य स्तरीय गेम प्रतियोगिता के लिए बहादुरगढ़ जिला झज्जर की टीम कुरुक्षेत्र के लिए शुक्रवार को रवाना हुई। यह जानकारी अध्यक्ष सुनील अहलावत ने दी। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को प्रतियोगिता के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं उनको पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सतीश छिकारा ने बहादुरगढ़ से अपना आशीर्वाद देकर रवाना किया। सतीश छिकारा ने खिलाड़ियों को रवाना करने से पहले कहा कि खिलाड़ी पूरे राष्ट्र व पूरे समाज के होते हैं और अगर कोई खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा दिखा कर गौरव हासिल करता है तो पूरे राष्ट्र का सम्मान बढ़ता है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड तथा और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जहा कहीं भी हुई है, हमारे देश के खिलाड़ी खास तौर पर हरियाणा के खिलाड़ी हमेशा अव्वल रहे हैं तथा प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है और आज के समय में हमारे प्रदेश व देश की महिला खिलाड़ी भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में किसी से कम नहीं हैं। सतीश ने कहा कि किसी भी खेल में राजनीति से ऊपर उठकर भागीदारी देनी चाहिए जिससे समाज में एक सकारात्मक व सामाजिकता का संदेश जाता है। लेकिन ये बहुत बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि प्रदेश के खिलाड़ी पुरी महनत व लगन से देश व प्रदेश के लिए मैडल लाने में कोई कसर नहीं छोड़ते और प्रदेश सरकार निरंतर खिलाडियों की और ध्यान ना देकर के उनको मायुस करने में लगी हुई है जिसका ताजा उदहारण प्रदेश के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडियों द्वारा ईनामी राशि व सरकारी पद ना मिलने की वजे से सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं।
यह खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए गये :-
प्रियांशी राठी, जूनून, पंकज कुमार, हरीश भारद्वाज,
विशाल सहरावत, रिंकू, संजीव नागर आदि खिलाड़ी कुरुक्षेत्र गये।
इस मौके पर जयभगवान,गजराज, सुनील, संदीप, दीपू, मनजीत अहलावत, सतपाल भूरा आदि मौजूद रहें।